फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bolero collided with the divider on the highway in an attempt to save the cow, 7 injured

गाय को बचाने के प्रयास में हाईवे पर डिवाइडर से टकराई बोलेरो, 7 घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Bolero collided with the divider on the highway in an attempt to save the cow, 7 injured
गजरौला(अमरोहा)। हाईवे पर गाय को बचाने के प्रयास में बोलेरो का चालक हड़बड़ा गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में जिला हरदोई निवासी सात लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद एक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं हसनपुर रोड पर चालक को नींद की झपकी आने से कार सड़क किनारे खंदक में जा गिरी।
विज्ञापन

पहला हादसा बृहस्पतिवार की रात लगभग डेढ़ बजे हाईवे पर हीरो शोरूम के निकट हुआ। दिल्ली की दिशा से आ रही बोलेरो के चालक के अनुसार सामने सड़क पर गाय को देख वह हड़बड़ा गया और गाड़ी डिवाइडर से जा टकराई। हादसे के बाद गाड़ी में सवार लोगों में चीखपुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी आ पहुंची। घायलों को सीएचसी लाया गया। यहां दीपांशु, श्रवण, रामअवतार, सुनील, रामजी, जगदीप निवासी जिला हरदोई का प्राथमिक उपचार किया गया। डा. योगेंद्र सिंह के मुताबिक एक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं दूसरा हादसा हसनपुर रोड पर एस्सार पंप के पास हुआ। यहां चालक को झपकी आने पर एक कार सड़क किनारे खंदक में जा गिरी। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed