फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   blu panther won the trofi

ब्ल्यू पैंथर ने व्हाइट ब्लोसन को 3-2 से हराया, हॉकी ट्रॉफी पर कब्जा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
blu panther won the trofi
अमरोहा। वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय में शनिवार को युवा महोत्सव का समापन हुआ। कबड्डी, रस्साकसी, एकता दौड़ (रन फॉर यूनिटी), हॉकी आदि में प्रतिभाग किया। ब्ल्यू पैंथर ने व्हाइट ब्लोसन को 3-2 से हरा कर हॉकी ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। ध्यानचंद खेल परिसर में तीन ब्लू पैंथर और तीन व्हाइट ब्लोसन के बीच हॉकी मुकाबला हुआ, जिसमें टीम ब्ल्यू पैंथर ने कडे़ मुकाबले में टीम व्हाइट ब्लोसन को 3-2 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। दूसरी ओर महिला हॉकी ने प्रशासन एकादश एवं फार्मेसी एकादश की टीम ने एकतरफा 2-0 से मैच जीत लिया। कर्नल अमरदीप त्यागी और बीएसएफ के सेनानायक राजीव शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। चेयरमैन डॉ. सुधीर गिरि ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का दर्शन व्यापक है। सबसे बड़े युग प्रवर्तक के तौर पर स्थापित हैं। प्रति कुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द के आदर्शो पर चलकर विश्व गुरु बन सकता है। इसके बाद पूरी दुनिया का नेतृत्व करेंगे। इस दौरान कुलपति पीके भारती, डॉ. प्रभात श्रीवास्तव, अलका सिंह, आरएन यादव, अभिनव सिंह, विश्वास त्यागी, अरुण गोस्वामी, सचिन आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed