फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bloody clash in electoral rivalry, two were shot

चुनावी रंजिश में खूनी संघर्ष, दो को गोली लगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Bloody clash in electoral rivalry, two were shot
डिडौली के पलौला गांव में गोली चलने के बाद पूछताछ करते सीओ विजय कुमार राना। - फोटो : JPNAGAR
डिडौली(अमरोहा) मतदान निपटने के अगले दिन मंगलवार की रात छींटाकशी को लेकर प्रधान पद के दो प्रत्याशी समर्थकों में जमकर लाठी-डंडे चले। पथराव और फायरिंग हुई। गोली लगने से महिला समेत दो लोग घायल हो गए। जबकि एक युवक को लाठी-डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिगड़ते हालात को संभाला। उपद्रवियों पर लाठियां फटकार कर खदेड़ दिया है। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि मौके पर ही तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। सुरक्षा के लिहाज से गांव में फोर्स तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

यह घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के पलौला गांव की है। यहां पर शकील और मुजफ्फर के परिवार रहते हैं। दोनों ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी थे। सोमवार को गांव में सकुशल मतदान हुआ था। लेकिन मंगलवार की रात करीब नौ बजे दोनों प्रत्याशियों के समर्थक के गुट आपस में बात कर रहे थे। बताते है कि शकील पक्ष के समर्थकों को छींटाकशी का शक हुआ तो उन्होंने मुजफ्फर के समर्थकों पर हमला कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। थोड़ी ही देर में दोनों पक्षों के बीच पथराव हो गया। फायरिंग भी हुई। इसी बीच प्रत्याशी मुजफ्फर पक्ष का जावेद बाइक से दवा लेने जा रहा था। लिहाजा दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे गोली मारकर घायल कर दिया। किसी तरह जावेद वहां से भागा और अपने रिश्तेदार मुनाजिर के घर में घुस गया। आरोप है कि हमलावर भी घर में घुस गए और महिला गुले रूखासार पर भी गोली चला दी। जबकि चीखपुकार सुनकर मौके पर पहुंचे गुड्डों को लाठी-डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर अजय कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बवाल कर रहे लोगों पर लाठी फटकार कर बिगड़ते हालात को संभाला। एएसपी अजय प्रताप सिंह और सीओ विजय कुमार राना ने मुआयना किया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से गोली लगने से घायल जावेद और गुले रुखसार को मुरादाबाद रेफर कर दिया है। पुलिस ने मौके तीन बवालियों को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ विजय कुमार राना ने बताया कि गोली से घायल जावेद की तहरीर पर शकील के बेटे गजनवी, आमिर सुहेल, हसीब, रिजवान, रिहान, नीशान, मोहम्मद अली, एनुल, नदीम और बाबू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। सुरक्षा के लिहाज से गांव में पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला
अमरोहा। सीओ विजय कुमार राना ने बताया कि पलौला गांव की घटना में धारा 147,148, 149, 323, 504, 506 और 307 की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed