फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   blood of other groop

महिला को चढ़ा दिया दूसरे ग्रुप का खून

Sun, 17 Apr 2016 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sun, 17 Apr 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
blood of other groop
अमरोहा के मोहल्ला सराय कोहना से पीड़ित महिला को एंबुलेंस में दिल्ली ले जाते परिजन - फोटो : amar ujala
जिले में पैथोलॉजी लैब संचालक और डाक्टर कमीशन के चक्कर में मरीज की जान से किस तरह खिलवाड़ कर रहे हैं, इसकी बानगी शनिवार को देखने को मिली। जब एक डाक्टर ने अपने परिचित की लैब में खून का परीक्षण कराया और फोन पर ग्रुप की जानकारी लेकर मरीज को दूसरे ग्रुप का खून चढ़ा दिया। इससे महिला मरीज की हालत बिगड़ गई। इसके बाद उसे आनन-फानन में दिल्ली रेफर कर दिया गया। इधर, गुस्साए परिजनों ने लैब पर पहुंचकर हंगामा किया और लैब कर्मियों से नोंकझोंक भी हुई। 
विज्ञापन


शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला को शनिवार को आजाद रोड स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। दोपहर को डाक्टर ने खून चढ़ाने की बात कही और मरीज के ब्लड का सैंपल लेकर तीमारदारों को एक परिचित पैथोलॉजी लैब पर भेज दिया। महिला के बेटे और बेटे के दोस्त ने भी अपने खून का सैंपल जांच के लिए लैब पर दिया।
विज्ञापन


इस दरम्यान डाक्टर ने लैब संचालक से महिला का ब्लड ग्रुप पूछा और बिना जांचे मरीज को खून चढ़ा दिया। कुछ ही देर में मरीज की हालत बिगड़ गई। यह देख तीमारदार भड़क गए और े लैब पर आकर हंगामा करना शुरू कर दिया। लैब कर्मियों से नोकझोंक भी हुई। फिलहाल मरीज को डाक्टर ने आनन फानन में दिल्ली रेफर कर दिया गया है। इस मामले में कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन पूर्व ही एसीएमओ ने मारे थे छापे
अमरोहा। एसीएमओ डा.रामजी वर्मा ने दो दिन पहले ही पैथोलॉजी लैबों पर छापेमारे थे और दस लैब संचालकों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई थी। बावजूद इसके बिना डॉक्टर और नियमों का उल्लंघन करने वाली लैबों का संचालन बंद नहीं हो सका है।


अवैध तरीके से नर्सिंग होम पर निकाला जा रहा ब्लड
अमरोहा। जिलेभर में एक भी प्राइवेट ब्लड बैंक नहीं है। जिला अस्पताल में सरकारी ब्लड बैंक है। ब्लड बैंक से अधिकांश ब्लड सरकारी अस्पतालों में ही जा रहा है, लेकिन प्राइवेट अस्पताल, नर्सिंग होम संचालक नाममात्र को ब्लड बैंक का सहारा लेते है। आमतौर पर पैथोलॉजी लैब से मरीज के ब्लड ग्रुप की जांच कराने के बाद तीमारदारों का ब्लड निकालकर मरीज को चढ़ा दिया जाता है।  इसके बदले मरीज से मोटी रकम वसूली जाती है।

-इस तरह की शिकायत नहीं मिली है। यदि मरीज के परिजन शिकायत करने आते हैं, तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। डा.रामजी वर्मा, एसीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed