फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   black fungus case found

अमरोहा में एक और ब्लैक फंगस आशंकित मिला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
black fungus case found
अमरोहा। जिले में एक और ब्लैक फंगस आशंकित का मामला सामने आया है। जिला अस्पताल पहुंचे धनौरा क्षेत्र निवासी अधेड़ को मुरादाबाद रेफर किया गया है। लगातार ब्लैक फंगस के मरीज मिलने से सेहत विभाग में हड़कंप मचा है। जनपद में अब तक छह लोग इस बीमारी से ग्रस्त मिल चुके हैं। जबकि गजरौला निवासी एक महिला की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

शनिवार को धनौरा निवासी 52 वर्षीय भारत सिंह जिला अस्पताल पहुंचे। उनमें ब्लैक फंगस के लक्षण थे। लिहाजा चिकित्सकों ने उन्हें बीमारी से ग्रस्त होने की आशंका जताई। सूचना मिलते ही सीएमओ डॉ. सौभाग्य प्रकाश भी पहुंच गए। काफी देर तक जिला अस्पताल में खलबली मची रही। इसके बाद आशंकित मरीज को मुरादाबाद टीएमयू के लिए रेफर कर दिया गया। सीएमओ ने बताया कि ब्लैक फंगस आशंकित मरीज आया था। उन्हें टीएमयू भेजा गया है। वैसे उनकी कोविड-19 जांच रिपोर्ट निगेटिव है। मालूम रहे कि इससे पहले तीन गजरौला, दो धनौरा और एक हसनपुर समेत छह लोग ब्लैक फंगस संक्रमित मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed