फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   BJP workers demonstrated against Congress at the Collectorate

Amroha News: कांग्रेस के खिलाफ भाजपाइयों ने किया कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
BJP workers demonstrated against Congress at the Collectorate
अमरोहा। झारखंड से कांग्रेस सांसद के सुधीर साहू के यहां 200 करोड़ से अधिक नगदी मिलने से नाराज भाजपाइयों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने नारेबाजी करते हुए कांग्रेस पार्टी पर तंज कसे और कहा कि यह भ्रष्टाचार को जन्म देने वाली पार्टी है।
विज्ञापन

शनिवार दस बजे भाजपा जिलाध्यक्ष उदयगिरी गोस्वामी के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार की जननी ऐसे ही नहीं कही जाती। झारखंड से राज्यसभा सांसद धीरज साहू शराब व्यवसायी के घर से 156 बोरों में नोट मिलने से जाहिर हो गया है कि कांग्रेस की नीयत क्या है। पूर्व सांसद कंवर सिंह तंवर ने कहा कि भाजपा जो कहती है वह करती है। भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के आधार पर कार्य कर रही है। हसनपुर विधायक महेंद्र खड़गवंशी ने कहा कि विपक्ष गठबंधन का मतलब चुनाव के लिए नहीं बल्कि भ्रष्टाचार में लिप्त गिरफ्तारी से बचने का एजेंडा है। उसके बाद कार्यकर्ताओं ने डीएम राजेश कुमार त्यागी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश गोला, ब्लाक प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लो, सुरेश नागर, अभिनव कौशिक, पिंकी रानी वर्मा, माया गुप्ता, उषा शर्मा, चैनसुख गोले एडवोकेट, पूरन सिंह सैनी, सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed