{"_id":"6a5bdf8f6e61346b8e0a0ca3","slug":"bjp-wants-to-gain-power-by-spreading-hatred-in-society-shyam-lal-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-168487-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज में नफरत फैलाकर सत्ता हासिल करना चाहती है भाजपा : श्यामलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज में नफरत फैलाकर सत्ता हासिल करना चाहती है भाजपा : श्यामलाल
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी हिंदू-मुस्लिम के बीच नफरत फैलाकर सत्ता हासिल करना चाहती है, लेकिन प्रदेश की जनता उसकी मंशा को समझ चुकी है। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में पीडीए की सरकार बनेगी। वह नगर के एक बरातघर में आयोजित विधानसभा सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।
श्यामलाल पाल ने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने से पहले हर वर्ष दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन प्रदेश के युवा आज भी बेरोजगारी से जूझ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि रोजगार के अभाव में युवा परेशान हैं, जबकि सरकार उनकी समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय सांप्रदायिक राजनीति में लगी हुई है।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा भी पूरा नहीं किया। सरकार की नीतियों के कारण खेती घाटे का सौदा बन गई है और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
सम्मेलन में पूर्व मंत्री कमाल अख्तर ने आरोप लगाया कि भाजपा हिंदू-मुस्लिम के नाम पर लोगों को बांटने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि किसान, मजदूर, युवा, महिलाएं और व्यापारी सभी सरकार की नीतियों से परेशान हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर सरकार की नाकामियों और समाजवादी पार्टी की नीतियों की जानकारी देने की अपील की।
सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मस्तराम यादव ने की, जबकि संचालन महासचिव चंद्रपाल सैनी ने किया।
-- -- -- -- -- -- -
टिकट के दावेदार शक्ति प्रदर्शन के लिए भारी भीड़ साथ लेकर आए थे
समाजवादी पार्टी के विधानसभा सम्मेलन में टिकट के दावेदारों ने जमकर शक्ति प्रदर्शन किया। यूं तो सम्मेलन धनौरा विधानसभा का था। लेकिन जनपद की चारों विधानसभा सीटों से टिकट के दावेदार बड़ी संख्या में अपने समर्थकों को साथ लेकर आए थे। टिकट के दावेदारों के समर्थक सम्मेलन हॉल में प्रवेश करते ही अपने नेता के नाम की जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। सर्वाधिक भीड़ धनौरा विधानसभा के कार्यकर्ताओं व समर्थकों की रही। राजनीतिक लोगों का कहना था कि इस सम्मेलन के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष टिकट के दावेदारों की जमीनी पकड़ का आकलन भी कर रहे थे।
-- -- -- -- -- -
सम्मेलन में ये लोग रहे मौजूद
पूर्व मंत्री व विधायक कमाल अख्तर, नूरपुर विधायक रामऔतार सैनी, नौगांवा विधायक समरपाल सिंह, पूर्व मंत्री जगराम सिंह, पूर्व विधायक अशफाक खां व हाजी शब्बन, जिला पंचायत सदस्य विजयपाल सैनी व महाराज सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुुख सचिन चौधरी व अशोक चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, आलोक भारती, अजय मलिक, पालिकाध्यक्ष बछरायूं राहत हसन, जितेंद्र प्रताप सिंह, आमिर रजा जैदी, अलाउद्दीन सैफी, लता सागर, महिला सभा की जिलाध्यक्ष नूर सबा, अनीस अहमद, मोहम्मद जीशान आदि मौजूद थे।