{"_id":"582dfb154f1c1b6136900a5e","slug":"bjp-want-to-change-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में सत्ता संग व्यवस्था परिवर्तन चाहती है भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में सत्ता संग व्यवस्था परिवर्तन चाहती है भाजपा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Fri, 18 Nov 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा के कताई मिल पर भाजपा के परिवर्तन यात्रा के तहत आयोजित जनसभा में बोलते केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा लेकर निकले केंद्रीय जल संरक्षण, जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा पुनरोद्धार राज्य मंत्री संजीव बालियान ने बृहस्पतिवार को अमरोहा में प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचारियों और गुंडों का संरक्षण देने का आरोप लगाया।
कहा कि, उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के साथ व्यवस्था परिवर्तन करना भाजपा का मकसद है। बोले- सपा की प्रदेश सरकार ने शुगर मिलों का जो दो हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया है, प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर इसे वसूल किया जाएगा।
नौगावां सादात के कताई मिल के सामने मैदान पर जनसभा में जल संसाधन राज्यमंत्री ने भाजपाइयों में जोश भरा। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि, अपराधियों को संरक्षण देने वाली सरकार को उखाड़ फेंकें। जनसभा में बालियान ने किसानों को साधने की भरपूर कोशिश की।
विज्ञापन
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर गन्ने की खेती की जाती है। लेकिन किसानों को समय पर गन्ने का भुगतान नहीं मिलता। शुगर मिलें गन्ना भुगतान पर कुंडली मारे बैैठी रहती हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं चलेगा। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर शुगर मिलों को चौदह दिन में गन्ने का भुगतान करना होगा।
यदि शुगर मिलें भुगतान नहीं करती हैं तब सरकार स्वयं गन्ने का भुगतान करेेगी। किसानों को परेशानी नहीं होने दिया जाएगा। कहा कि उत्तर प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन की आवश्यकता है। सपा के शासन में सबसे अधिक किसान, मजदूर, आम आदमी परेशान है। अबकी बार किसानों की भाजपा सरकार होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से तैयारी मे जुटने की अपील की।
शुगर मिलों का कर्ज माफ करने में प्रदेश सरकार को मिली रिश्वत
केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने शुगर मिलों का जो दो हजार करोड़ का कर्जा माफ किया है। उसके लिए मिल मालिकों ने सरकार को रिश्वत दिया है।
सरकार बनी तो प्रदेश में धान और गेहूं की मंडियां
अमरोहा। केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि यूपी में बड़े पैमाने पर गेहूं और धान की पैदावार होती है। इसके लिए प्रदेश में धान और गेहूं की मंडियां स्थापित की जाएंगी। जिससे किसानों को अपने उत्पाद का अधिक से अधिक दाम मिल सके। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही यह कदम उठाया जाएगा।