फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   bjp,people,sapa govt

भाजपा ही दिला सकती है सपा से त्रस्त जनता को राहत 

Fri, 17 Jun 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Fri, 17 Jun 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
bjp,people,sapa govt
bjp logo
जनता सपा सरकार से त्रस्त है, अब उत्तर प्रदेश में बदलाव का वातावरण बन रहा है। सपा-बसपा से निराश जनता को भाजपा से ही उम्मीद है। यह बातें निफ्ट के चेयरमैन चेतन चौहान ने कही। वे स्वागत समारोह के बाद मनोज वर्मा के आवास पर प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सपा सरकार पर निशाना साधा। कहा कि, कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। इसी वजह से मथुरा कांड और कैराना जैसे हालात सामने आए हैं। अपराधियों की वजह से हिंदू और मुस्लिम पलायन कर रहे हैं। कहा कि, प्रदेश की कैबिनेट पर कटाक्ष भी किया। कहा कि, यहां पांच-पांच मुख्यमंत्री  हैं।
विज्ञापन


प्रेस कांफ्रेंस में आरोप लगाया कि, जनता से रंगदारी वसूली जा रही है और सरकार चुप्पी साधे हुए है। मांग की कि, पलायन रोकने के लिए राज्य सरकार को कड़े कदम उठाने चाहिए। मथुरा के जवाहरबाग की घटना प्रदेश सरकार की असफलता का उदाहरण है। आरोप लगाया कि, अपराधियों को सरकार का संरक्षण है। कैराना और मथुुरा कांड की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भी मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed