{"_id":"5d6c05c28ebc3e93a04e6fe6","slug":"bjp-leader-says-mayawati-do-not-have-respect-lower-cast-gajraula-news-mbd3206089157","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा सुप्रीमों मायावती दलितों को समझती हैं सिर्फ वोट बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा सुप्रीमों मायावती दलितों को समझती हैं सिर्फ वोट बैंक
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले का स्वागत करते विश्वशांति परिषद के सचिव मोहम्मद कय्यूम खान।
- फोटो : GAJRAULA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला (अमरोहा)। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं आधिकारिक मंत्री रामदास अठावले के कहा कि यूपी में दलितों की हालत सही नहीं है। बसपा सुप्रीमो मायावती दलितों एवं पिछड़ों को सिर्फ वोट बैंक के रूप में ही इस्तेमाल करती चली आ रही हैं। दलितों के उत्थान के लिए भाजपा के अलावा किसी और पार्टी ने कुछ नहीं किया है।
रविवार को पीलीभीत जाते समय यहां विश्व शांति परिषद के सचिव मोहम्मद कय्यूम खान मेवाती के नेतृत्व में उनका बीकानेरवाला में स्वागत किया गया। यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि मायावती तीन बार यूपी की सीएम रही हैं लेकिन उन्होंने दलितों के लिए कुछ नहीं किया। यही वजह है कि दलित बसपा छोड़कर आरपीआई में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार दलितों के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही है। उनके उत्थान के लिए राष्ट्रीयकृत बैंकों से ऋण की व्यवस्था भी कराई जा रही है। इस मौके पर शकील सैफी, शेख चिरागुद्दीन, पूर्व शिक्षक हाजी अब्दुल सलाम, जैनुल आब्दीन सैफी, विजयपाल जाटव, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला प्रवक्ता अंसार मलिक, राहुल सागर, जुनैद खान उर्फ पप्पू खान, रामरतन सिंह, संतोष कुमार, अनिल तंवर, शुएब खां, आजाद मेवाती आदि रहे।
आगामी विधानसभा चुनाव में ठोकेंगे ताल
गजरौला। आरपीआई के अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने अमर उजाला से खास बातचीत में कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी यूपी से भी ताल ठोंकेगी। इसके लिए उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ, केशवप्रसाद मौर्य आदि से भी बात हुई है। वह कुछ सीटों की मांग करेंगे। इसके अलावा यदि आरपीआई और भाजपा का गठबंधन हुआ तो दलित वोटों का फायदा अवश्य मिलेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अमरोहा जनपद में दलितों एवं अल्पसंख्यकों की संख्या के संबंध में भी जानकारी ली।