फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   BJP leader injured in road accident dies during treatment

सड़क हादसे में घायल भाजपा नेता की इलाज के दौरान मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
BJP leader injured in road accident dies during treatment
तीन दिन पहले सड़क हादसे में घायल भाजपा नेता की इलाज के दौरान मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों को कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

देहात थानाक्षेत्र के जलालपुर धना गांव में विपिन भारद्वार का परिवार रहता है। वह भाजपा जिला इकाई में मंत्री थे। जबकि उनके भाई अतुलेश भारद्वाज बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष हैं। बृहस्पतिवार को विपिन भारद्वाज किसी काम से रजबपुर गए थे। शाम को घर लौटते समय पपसरा में उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों ने उन्हें मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान शनिवार की सुबह उनकी मौत हो गई। भाजपा नेता की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव को अंतिम संस्कार कर दिया। भाजपा के तमाम पदाधिकारी पीड़ित परिजनों को सांत्वना देने के लिए उनके घर पहुंचे। एसओ रमेश सहरावत ने बताया कि मृतक के भाई बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अतुल भारद्वाज की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द की पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed