फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   BJP government ended the goondaraj of SP: Bhupendra Singh

सपा के गुंडाराज को भाजपा सरकार ने किया खत्म: भूपेंद्र सिंह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 01:47 AM IST
विज्ञापन
BJP government ended the goondaraj of SP: Bhupendra Singh
कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के अंदर से सपा के गुंडाराज को खत्म करने काम किया है। प्रदेश को सुरक्षा का माहौल देने का काम किया। सपा शासन में भ्रष्टाचार को लेकर आपस में लड़ाई होती थी। लेकिन भाजपा सरकार ने प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बना दिया है।
विज्ञापन

वह अतरासी रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में भाजपा प्रत्याशी रामसिंह सैनी के समर्थन में सामाजिक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 14 तारीख को मतदान होना है। प्रदेश की सरकार किसे देनी है बागडोर किसे देनी है, हमें इसका चुनाव करना है। प्रदेश के चुनाव में मुख्य रूप से दो दल शामिल हैं। इन दोनों दलो में से किसी एक ही सरकार बनेगी। भाजपा की ओर से सरकार बनने पर योगी आदित्यनाथ हमारे मुख्यमंत्री होगें। सपा गठबंधन की सरकार बनेगी तो अखिलेश यादव मुख्यमंत्री होंगे। आपने पिछले दस साल में दोनों सरकारों के कार्यों को देखा है। लोगों को दोनों सरकारों के कामों की जानकारी है। कुछ भी छिपा नही है। युवा मतदाता ने भी सपा सरकार के कार्यों को देखा है। भाजपा सरकार के काम भी युवाओं और बुर्जगों ने देखे हैं। भाजपा सरकार ने बिजली, पानी, सडक, सुरक्षा सभी पर कार्य किया है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में भ्रष्टाचार को लेकर भी आपस में लड़ाई होती थी। लेकिन भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार पर किसी भी मंत्री पर भ्रष्टाचार पर कोई भी आरोप नहीं है। भाजपा सरकार सपा के गुंडाराज और भ्रष्टाचार पर अकुंश लगाया है। भाजपा सरकार में प्रदेश में युवाओं को रोजगार देने का कार्य किया। सड़के बनवाई गईं, सभी को बिजली दी, गरीबों को शौचालय और आवास दिए है। अच्छी शिक्षा और अच्छी कानून व्यवस्था दी है। इस दौरान एमएलसी डॉ हरि सिंह ढिल्लो, युद्धवीर सिंह, बृजेश चौधरी, प्रेम सैनी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed