{"_id":"587d0def4f1c1b233aefea6d","slug":"bjp-declair-his-candidate","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा से डॉ. केएस सैनी, नौगावां से चेतन चौहान आजमाएंगे भाग्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा से डॉ. केएस सैनी, नौगावां से चेतन चौहान आजमाएंगे भाग्य
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Mon, 16 Jan 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
बीजेपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे इंतजार के बाद भाजपा ने जिले की चारों सीटों से अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। अमरोहा से डॉ. केएस सैनी, नौगावां से चेतन चौहान पार्टी से भाग्य आजमाएंगे। हसनपुर से चंद्रपाल खड़गवंशी और धनौरा से जिला पंचायत सदस्य राजीव तरारा प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। खास बात ये रही है कि पिछले चुनाव में भाग्य आजमाने वाले सभी प्रत्याशियों और बाहरी लोगों को दरकिनार किया गया है।
भाजपा कार्यकर्ताओं में पिछले काफी से समय से प्रत्याशियों को लेकर जारी उत्कंठा सोमवार देर शाम को शांत हो गई। लंबे इतजार के बाद भाजपा संसदीय दल की सहमित के बाद पार्टी की ओर से प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी गई। प्रधानमंत्री की ओर से आए बयान के बाद जैसा की पहले से ही उम्मीद जताई जा रही थी, वैसे ही पार्टी में बाहर से आकर दावेदारी करने वाले नेताओं को दरकिनार कर दिया गया। पिछले चुनाव में भाग्य आजमाने वाले नेताओं को भी मौका नहीं दिया गया है।
अमरोहा सीट से साफ छवि के डॉ. केएस सैनी को उम्मीदवार घोषित किया गया है। डॉ. सैनी वर्तमान में भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिला संयोजक हैं। नौगांवा सादात सीट से पूर्व सांसद एवं निफ्ट के चेयरमैन चेतन चौहान पर भरोसा जताया गया है।
विज्ञापन
चेतन चौहान अमरोहा संसदीय सीट से दो बार सांसद रह चुके हैं। वहीं, धनौरा सुरक्षित सीट से राजीव तरारा को उम्मीदवार घोषित किया गया है। राजीव वर्तमान में पार्टी जिला महासचिव और जिला पंचात सदस्य हैं। राजीव तरारा के पिता तोता राम गंगेश्वरी सीट से विधायक रह चुके हैं। हसनपुर से चंद्रपाल खड़गवंशी को टिकट दिया गया है।
बाहरियों को नहीं मिला स्थान, अपनों पर भरोसा
अमरोहा। भाजपा की सूची में बाहरी नेताओं को पूरी तरह दरकिनार कर दिया गया। अपनों पर ही भरोसा जताया गया है। विधान सभा चुनाव से पहले सपा छोड़कर पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल ने भाजपा का दामन थाम लिया था।
वो नौगावां सादात सीट से टिकट के लिए दावेदारी कर रहे थे। इसी तरह बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले राहुल चौहान भी नौगावां सादात से टिकट की दावेदारी कर रहे थे। सूची जारी होने के बाद तो यहीं लगता है कि बाहर से आने वाले नेताओं पर गौर नहीं किया गया।
भाग्य आजमा चुके नेताओं को नहीं मिला दोबारा मौका
अमरोहा। विधानसभा चुनाव 2012 में भाग्या आजमा चुके किसी भी प्रत्याशी दो 2017 के चुनाव में मौका नहीं दिया गया है। अमरोहा से चुनाव लड़ने वाले राम सिंह सैनी दूसरे नंबर पर थे।
हसनपुर से चुनाव लड़ने वाले महेंद्र सिंह खड़गवंशी तीसरे और धनौरा से चुनाव लड़ने वाले हरपाल सिंह चौथे नंबर पर थे। सभी इस चुनाव में भी दावेदार थे, लेकिन कोई दोबारा टिकट पाने में कामयाब नहीं हो सका।