फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   bjp change his candidate in hasanpur

भाजपा ने बदला हसनपुर से प्रत्याशी, अब महेंद्र लड़ेंगे चुनाव

Sun, 22 Jan 2017 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sun, 22 Jan 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
bjp change his candidate in hasanpur
bjp logo
चंद्रपाल खड़गवंशी को प्रत्याशी घोषित करने के बाद लगातार विरोध का सामना कर रही भारतीय जनता पार्टी ने अपने फैसले को बदलते हुए यहां से अब महेंद्र सिंह खड़गवंशी को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। रविवार को जारी भाजपा की सूची में उनका नाम शामिल हैं।
विज्ञापन


जिले की चारों सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा के बाद भाजपा को विरोध का सामना करना पड़ रहा था। इसमें अन्य सीटों पर विरोध शांत हो गया था, लेकिन हसनपुर सीट पर घोषित प्रत्याशी चंद्रपाल खड़गवंशी का लगातार विरोध हो रहा था।
विज्ञापन


समर्थक तो विरोध कर ही रहे थे, पिछला चुनाव लड़ चुके और वर्तमान में दावेदारी कर रहे महेंद्र सिंह खड़गवंशी सांसद के आवास पर अनशन पर बैठ गए थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि संसदीय समिति की सूची में उनका नाम था, लेकिन सांसद कंवर सिंह तंवर ने अपने चहेते चंद्रपाल खड़गवंशी को टिकट दिला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनशन की गूंज दिल्ली तक पहुंची थी और उन्हें वहां बुला लिया गया था। दिल्ली में उन्होंने अमित शाह को अपनी व्यथा बताई थी। समस्या के समाधान करने का आश्वासन दिया गया था। रविवार को भाजपा ने सीट पर अपना प्रत्याशी बदलते हुए यहां से महेंद्र सिंह खड़गवंशी के नाम का एलान कर दिया। अब महेंद्र सिंह यहां से भाजपा की नैया पार लगाएंगे।


हसनपुर सीट पर घोषित प्रत्याशी चंद्रपाल सिंह खड़गवंशी का टिकट बदल कर महेंद्र सिंह खड़गवंशी की टिकट किए जाने की सूचना मिल गई है। फैसला हाईकमान की ओर से लिया गया है। महेंद्र को चुनाव लड़ाया जाएगा। डॉ. ऋषिपाल नागर, जिलाध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed