{"_id":"619be6ac545f743d7a295d7f","slug":"birthday-of-molayam-singh-celebrated-jpnagar-news-mbd410216527","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपाइयों ने रक्त दान के साथ मनाया मुलायम का जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपाइयों ने रक्त दान के साथ मनाया मुलायम का जन्मदिन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का 83वां जन्मदिन सोमवार को पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मनाया। जिले में कई जगहों पर आयोजित कार्यक्रम में उनके दीर्घायु की कामना की। पिछड़ों और वंचित तबकों का मसीहा करार दिया। मंडी समिति रोड स्थित कार्यालय में सपाइयों ने 83 यूनिट रक्तदान किया। इसके अलावा केक काट कर खुशिया जाहिर की। जिलाध्यक्ष निर्मोज यादव ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से ब्लड एकत्र किया। इसको लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह रहा। उन्होंने बताया कि सचिन यादव, सरफराज अनवर, संजीव यादव, साजिद, जुल्फिकार, डॉ. अनीस, सचिन कुमार, नवनीत यादव, जाहिद हुसैन, मोबीन शाह, फिरासत कमर आदि ने रक्तदान किया है।
एमएलसी परवेज अली ने कहा कि मुलायम सिंह यादव का जीवन अनुकरणीय है। उन्होंने पिछड़ों और वंचित तबकों की भलाई के लिए अनेकों काम किए हैं। राजनीति में उनका कद बहुत बड़ा है। वह शहर के आजाद रोड स्थित कैंप कार्यालय में जन्म दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। युवाओं को उनके जीवन से सीख लेने की जरुरत है। उन्होंने केक काट कर खुशिया जताई। इसके अलावा कार्यकर्ताओं को केक खिलाया। इस दौरान मुख्तार नकवी, सादिक, शशिकांत गोयल, दानिश सिद्दीकी, मुन्शाद अली, इकरार अंसारी, आलेमीन सैफी, मोनू खान, आसिफ भारती, शकील, मोहम्मद अनवर आदि रहे।