फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   bina murder case will open soon

परिजनों को फोन करने से ढाई घंटे बाद कर दी गई थी नेहा की हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
bina murder case will open soon
अमरोहा। एमबीए की छात्रा की हत्या का शीघ्र खुलासा हो सकता है। पुलिस का दावा है कि वह हत्यारे के करीब पहुंच चुकी है। उधर, सोमवार रात पोस्टमार्टम कराने के बाद छात्रा के शव का परिजनों को सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट निकला कि छात्रा की मौत सिर पर ईंट से वार करने की वजह से हुई थी। चोट इतनी गहरी थी कि सिर की हड्डी टूट गई थी। पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। वहीं पुलिस का मानना है कि छात्रा की हत्या में किसी करीबी का हाथ है। इसके लिए पुलिस कॉल डिटेल खंगाल रही है।
विज्ञापन

वर्तमान में अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पीरगढ़ में रहने वाली बीना चौधरी की बेटी नेहा चौधरी मेरठ की सुभारती यूनिवर्सिटी में एमबीए कर रही थी। वह फाइनल की छात्रा है जबकि वह दिल्ली में रहकर नोएडा में एक निजी बैंक की एक फ्रेंचाइजी में नौकरी करती है। रविवार की शाम करीब छह बजे उसने अपने रिश्ते के चाचा कमल सिंह को फोन कर घर आने की जानकारी दी थी। लेकिन सोमवार की सुबह करीब 10 बजे उसका शव जोया रोड अतरासी बाईपास रोड स्थित हिल्टन कान्वेंट स्कूल के पास गत्ता फैक्ट्री के पीछे प्लॉट में पड़ा मिला था। उसकी हत्या कर दी गयी थी। हत्यारोपी ने उसके सिर पर ईंट से वार किया था। उसके गले में कपड़े का फंदा भी कसा था। उसके गले पर निशान मिले थे। एसपी सुनीति, एएसपी अजय प्रताप सिंह, सीओ सिटी विजय कुमार राना, एसओ सुरेश गौतम ने मुआयना किया। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने घटनास्थल पर सबूत जुटाए थे।
विज्ञापन

मजिस्ट्रेट के आदेश पर सोमवार की देर रात डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। एसओ सुरेश गौतम ने बताया कि पोस्टमार्टम में छात्रा की मौत सिर में चोट लगने की वजह से हुई थी। ईंट से गहरी चोट लगने के कारण उसके सिर की हड्डी टूट गई। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया। पुलिस की टीम हत्याकांड के खुलासे के लिए अपनी कार्रवाई कर रही है। छात्रा के शव के पास से बरामद मोबाइलों की कॉल डिटेल चेक की जा रही है। सीडीआर खंगालने के बाद पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्या का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed