फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bike-riding cousins died due to car collision

कार की टक्कर से बाइक सवार ममेरे-फुफेरे भाइयों की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Bike-riding cousins died due to car collision
अमरोहा के हसनपुर में सड़क हादसे में मारे गए ममेरे-फुफेरे भाई मृतक लोकेश व मोहित। संवाद - फोटो : HASANPUR
हसनपुर(अमरोहा)। संभल मार्ग पर सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव भीकनपुर के नजदीक सोमवार देर रात को कार की टक्कर लगने से बाइक सवार ममेरे-फुफेरे भाइयों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिए। पुलिस ने कार कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव फूलपुर गढ़ी निवासी मोहित (17) पुत्र हरिद्वारी के घर सोमवार शाम को उसका फुफेरा भाई आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव रूपानांगल निवासी लोकेश (22) पुत्र श्यामा आया था। रात करीब 11 बजे दोनों बाइक पर सवार होकर गांव फूलपुर गढ़ी से रूपानांगल जा रहे थे। हसनपुर-संभल मार्ग पर गांव भीकनपुर के नजदीक सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं कार को भी कब्जे में किया है। ममेरे-फुफेरे भाइयों की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक लोकेश चार भाइयों में सबसे छोटा था जबकि मोहित तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। सैदनगली कार्यवाहक थाना अध्यक्ष संत कुमार ने बताया कि हादसे के बाद दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

दो भाइयों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुराहाल
हसनपुर। सड़क हादसे में ममेरे फुफेरे भाइयों की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। गांव रूपानागल निवासी लोकेश ट्रक चालक था। वह काफी दिनों में अपनी ननिहाल गांव फूलपुर गढ़ी घूमने आया हुआ था लेकिन उसे क्या मालूम था कि वह आखिरी बार अपनी ननिहाल में जा रहा है। लोकेश की अभी शादी भी नहीं हुई थी। हालांकि उसकी शादी के लिए परिवार के लोग लड़की तलाश कर रहे थे। उधर, फूलपुर गढ़ी निवासी मोहित अपने परिवार में सबसे बड़ा था। उसकी भी अभी शादी नहीं हुई थी। मेहनत मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाने में पिता की मदद करता था। ममेरे-फुफेरे भाइयों की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed