फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bike rider student dies in car collision, two friends injured

Amroha News: कार की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत, दो दोस्त घायल

Tue, 19 Nov 2024 03:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 19 Nov 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Bike rider student dies in car collision, two friends injured
गजरौला सीएचसी से घायलों को रेफर करने पर बाहर ले जाते। संवाद - फोटो : संवाद
गजरौला/हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में संभल मार्ग पर मनौटा के पास तेज रफ्तार कार ने एक बाइक सवार तीन छात्रों को टक्कर मार दी। तीनों हापुड़ के सिंभावली स्थित डिग्री कॉलेज में पेपर देने जा रहे थे। हादसे में बीएससी तृतीय वर्ष में पढ़ने वाले तीनों छात्र घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां हसनपुर क्षेत्र के आगापुर निवासी आकाश सैनी (28) को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल दोनों छात्रों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव आगापुर निवासी नन्हे सैनी का बेटा आकाश सैनी बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र था। वह सिंभावली के डिग्री कॉलेज में पढ़ता था। कॉलेज में परीक्षाएं चल रही हैं। हसनपुर क्षेत्र के ही गांव मनौटा निवासी अंकित प्रजापति और लुहारी चकोरी निवासी जितेंद्र चौहान भी तृतीय वर्ष के छात्र हैं और आकाश के साथ पढ़ते हैं। सोमवार सुबह तीनों छात्र एक ही बाइक से परीक्षा देने सिंभावली जा रहे थे। सुबह करीब 9:15 बजे हसनपुर-संभल मार्ग पर मनौटा गांव के पास ही गजरौला की ओर से जा रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों दोस्त घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों को आसपास के लोग टेंपो से गजरौला सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने आकाश सैनी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, जितेंद्र व अंकित को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की जानकारी मिलने पर तीनों के परिजन सीएचसी में आ गए। हसनपुर सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि हादसे में एक छात्र की मौत और उसके दो साथी घायल होने की जानकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed