{"_id":"66720df9a00646c9ea048a34","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-tractor-trolley-gajraula-news-c-284-1-smbd1015-120568-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, भाई व साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, भाई व साथी घायल
विज्ञापन
गजरौला। भाई की ससुराल से लौट रहे प्रेम नगर मोहल्ला निवासी सचिन (22) की बाइक काे पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी। सचिन की मौके पर मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार उसका भाई व साथी घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से रेफर कर दिए गए। हादसे से परिवार में शोक बना हुआ है।
नगर के मोहल्ला प्रेम नगर निवासी सचिन कुमार के भाई कुलदीप की थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर उर्फ साहिबपुर में ससुराल है। सोमवार को सचिन कुमार, उसका भाई कुलदीप व दोस्त टीटू दो बाइकों पर सवार होकर शाहपुर उर्फ साहिबपुर गए थे। जहां से रात दस बजे लौट रहे थे। गांव से कुछ दूर आगे बढ़े थे। इस बीच पीछे से ट्रैक्टर ट्रॉली आ गई। उसके चालक पर आरोप है कि उसने तेजी एवं लापरवाही से चलाते हुए सचिन कुमार की बाइक को रौंद दिया। दूसरी बाइक पर सवार कुलदीप और टीटू की बाइक को भी टक्कर मार दी। सचिन की मौके पर मौत हो गई, जबकि कुलदीप व टीटू घायल हो गए।
हादसे की सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। काफी देर बाद मृतक की पहचान हो सकी। घायलों की हालत नाजुक होने के कारण रेफर कर दिए गए। सचिन का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर ट्रैक्टर ट्रॉली चालक दयाराम निवासी शाहपुर उर्फ साहिबपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
-- -- --