फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   bike rider accident

हाईवे पर हादसे में बुझ गया घर का इकलौता चिराग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
bike rider accident
जोया (अमरोहा)। हाईवे पर डीएनएस कॉलेज के सामने बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में किसान के घर का इकलौता चिराग बुझ गया। रिश्ते के ताऊ गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक बहन की शादी के लिए कार बुक करने मुरादाबाद गया था। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

रजबपुर थानाक्षेत्र के गांव हाफिजपुर निवासी श्याम सिंह किसान है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा बेटी और बेटा है। बेटी रूबी बड़ी है, उसकी 27 फरवरी को बारात आनी है। बेटा राहुल कुमार (22) एसएससी की तैयारी कर रहा था। परिजन बेटी की शादी की तैयारियों में लगे थे। गुरुवार को राहुल बहन को देने के लिए कार बुक करने मुरादाबाद गया था। उसके साथ रिश्ते के ताऊ सतीश कुमार निवासी सरकड़ी अजीज भी थे। देर रात दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक राहुल कुमार चला रहा था। अभी दोनों डिडौली क्षेत्र में हाईवे स्थित डीएनएस कॉलेज के सामने पहुंचे थे। तभी उन्हें अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में राहुल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। सतीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया है। वहीं, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चीखते-चिल्लाते परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। राहुल की मौत पर माता-पिता और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

राहुल की जेब में रखे 50 हजार रुपये गायब
एसएससी की कोचिंग कर रहे राहुल कुमार की मौत के बाद परिजन पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि राहुल अपने रिश्ते के ताऊ सतीश के साथ बहन की शादी में देने के लिए कार बुक करने मुरादाबाद गया था। वह घर से पचास हजार रुपये लेकर गया था। किसी वजह से कार बुक नहीं हो सकी। इसके बाद वह पैसा लेकर घर लौट रहा था। हादसे के बाद उसके 50 हजार रुपये गायब हो गए। पुलिस ने भी जेब में रुपये होने की बात से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed