{"_id":"67857c62a0f1a8f91509783e","slug":"bike-collided-with-divider-after-tyre-burst-on-highway-young-man-died-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-132443-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: हाईवे पर टायर फटने से डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: हाईवे पर टायर फटने से डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की माैत
विज्ञापन
गजरौला। टायर फटने से अनियंत्रित होकर बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में चौबारा निवासी शाहरुख (24) की मौत हो गई। उनका चचेरा भाई तालिब घायल हो गया। पुलिस घायल को निकट के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया।
थाना क्षेत्र के गांव चौबारा निवासी शाहरुख अपने चचेरे भाई तालिब के साथ नगर के अल्लीपुर भूड़ में होटल चलाते थे। उनके फूफा पिरुवा का शहवाजपुर डोर में होटल है। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि रविवार रात करीब पौने 11 बजे बाइक पर सवार होकर दोनों भाई अपने फूफा के होटल पर शहवाजपुर डोर जा रहे थे।
बाइक शाहरुख चला रहा था, जबकि तालिब पीछे बैठा था। शहवाजपुर डोर के निकट अचानक टायर फट गया और अनियंत्रित होकर बाइक हाईवे के डिवाइडर से टकरा गई।