{"_id":"6760907b5410c4c31f00a854","slug":"bijnor-road-jammed-due-to-falling-of-tree-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-130903-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पेड़ गिरने से बिजनौर मार्ग जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पेड़ गिरने से बिजनौर मार्ग जाम
Tue, 17 Dec 2024 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 17 Dec 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा।
अटल चौक के पास रविवार रात करीब नौ बजे वर्षों पुराना पिलखन का पेड़ टूटकर गिर गया। इससे मार्ग पर जाम लगा गया। वहीं, पेड़ की चपेट में आकर तार टूटने से करीब तीन घंटे बिजली सप्लाई बाधित रही। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। जबकि, बिजलीकर्मियों ने बिजली के तारों को दुरुस्त किया और वन विभाग की टीम ने पेड़ सड़क से हटाकर साइड में किया।
अमरोहा में बिजनौर रोड पर अटल चौक से टीपी नगर चौराहे तक सड़क के दोनों तरफ वर्षों पुराने पेड़ खड़े है। अटल चौक से कुछ दूरी पर खड़ा एक पिलखन का पेड़ रविवार रात करीब 9 बजे टूटकर सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से बिजली के तार भी इसकी चपेट में आ गए। जिससे मार्ग पर जाम लग गया। कुछ ही देर में सड़क के दोनों ओर वाहनाें की लाइन लग गई। पास ही एक बैंक्वेट हॉल में वैवाहिक कार्यक्रम चल रहा था। इसके कारण भी लोगों की भीड़ लगी थी। कुछ देर में टीपी नगर नगर चौराहा और लकड़ा चौराहा की तरफ से आने वाले वाहनों के पहिए थम गए। उधर, पेड़ गिरने के समय शहर में नो एंट्री खुली हुई थी, इसलिए भारी वाहन भी जाम में फंस गए। सूचना पर पुलिस, वन विभाग और बिजलीकर्मी मौके पर पहुंचे।
जाम से निपटने के लिए पुलिस ने नौगांवा सादात और जोया की तरफ से आने वाले वाहनों को शहर से बाहर ही रोक दिया। तुरंत ही वन विभाग की टीम ने पेड़ को काटकर सड़क से हटाया। इसके बाद बिजली विभाग की टीम ने तारों को ठीक करके बिजली आपूर्ति शुरू कराई। पेड़ गिरने के कारण तीन घंटे तक शहर में जाम लग रहा और बिजली आपूर्ति ठप रही। व्यवस्था दुरुस्त होने के बाद तीनों विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली। जाम खुलने के बाद लोग गंतव्य के लिए रवाना हुए। जाम के चलते लोग रास्ता बदलकर जाते हुए दिखाई दिए।