फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bijnor-Badaun road faced jam for ten hours, vehicles stuck

Amroha News: दस घंटे जाम से जूझा बिजनौर-बदायूं मार्ग, फंसे वाहन

Mon, 18 Nov 2024 03:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 18 Nov 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Bijnor-Badaun road faced jam for ten hours, vehicles stuck
अमरोहा के मंडी धनौरा में बिजनौर-बदायूं मार्ग पर जाम में फंसे वाहन। संवाद - फोटो : संवाद
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

गन्ने से लदे भारी वाहन और अतिक्रमण के कारण बिजनौर-बदायूं मार्ग पर रविवार सुबह 10 बजे जाम लग गया। करीब दस घंटे मार्ग पर रहे जाम के कारण यात्री परेशान रहे। वाहन रेंग-रेंगकर निकलते रहे। इस दौरान पुलिस भी बेबस नजर आई। वहीं, रात करीब आठ बजे के बाद भी जाम की स्थिति बनी रही। उधर, मार्ग जाम होने के चलते वाहन चालकों ने नगर की गलियों से निकलने को कोशिश की तो वहां भी जाम लग गया।
मंडी धनौरा में बिजनौर-बदायूं बाईपास मार्ग पर तहसील से गोलघर तक अतिक्रमण और गन्ने से लदे वाहनों के कारण आए दिन जाम की समस्या रहती है। शेरपुर चुंगी चौराहे पर स्थित और ज्यादा खराब होती है। चौराहे पर शेरपुर मार्ग से आने वाला ट्रैफिक भी जाम का कारण बनता है। शेरपुर चुंगी चौराहे पर होमगार्ड तैनात रहते हैं। लेकिन, लोगों का आरोप है कि वह अपनी ड्यूटी सही तरीके से नहीं करते, जिससे चौराहे पर जाम लग जाता है। रविवार करीब सुबह 10 बजे से ही बाईपास मार्ग पर जाम लगना शुरू हो गया। वाहनों के पहिए थमने शुरू हुए तो तहसील कार्यालय से गोलघर तक वाहनों की कतार लग गई। बाईपास मार्ग पर जाम लगा तो चालक कारों को नगर के अंदर से निकालने लगे, जिसके चलते नगर के अंदर भी जाम लग गया।
विज्ञापन

नगर के अंदर की ज्यादातर गलियों में जाम की स्थिति बन गई। तंग गलियों में वाहन फंस गए। वहीं, जाम लगने से दुकानदारों में रोष था। एक दुकानदार का कहना था कि सहालग का सीजन होने की वजह से बाजार में भीड़ थी, लेकिन जाम की वजह से ग्राहक निकल गए। जाम को खुलवाने सड़क पर उतरी पुलिस भी नाकाम रही। बाईपास मार्ग पर जाम की स्थिति इतनी खराब थी कि पैदल चलना भी दूभर हो गया था। बिजनौर-बदायूं मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की करीब तीन किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई। चालकों को एक किलोमीटर की दूरी पूरा करने में करीब एक घंटे का समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

होली पार्क से शहर में प्रवेश करने पर स्थिति हुई गंभीर

बाईपास मार्ग पर जाम की स्थिति देखकर छोटे वाहन होली पार्क से जामा मस्जिद के सामने से होते हुए शहर में प्रवेश करने लगे। पहले से ही शहर के भीतर भीड़ होने के कारण जाम की स्थिति बन गई। हालत यह हो गई कि नगर में भी वाहन आमने सामने आ गए। रही सही स्थिति बाइक वालों ने पूरी कर दी। एक दुकानदार अभिषेक गोयल का कहना था कि उसने अपनी जिंदगी में नगर के भीतर जाम की इतनी बुरी स्थिति देखी है। अग्रसेन बाजार, कंचन बाजार होते हुए वाहन चांदपुर रोड की ओर जाने लगे।

पुलिस सतर्क होती तो जाम नहीं लगता

लोगों के मुताबिक, बाईपास मार्ग पर जाम लगने की जानकारी मिलने पर यदि पुलिस सतर्क होती तो स्थिति इतनी खराब नहीं होती। गजरौला दिशा से आने वाले वाहनों को ब्लॉक कार्यालय के बराबर से जाने वाले अमरोहा बाईपास मार्ग से निकाला जा सकता था। बाईपास मार्ग पर रोजाना ही जाम की स्थिति रहती है। पहले ट्रैफिक पुलिस के दो सिपाही शेरपुर चुंगी चौराहे पर तैनात रहते थे। लेकिन, बाद में उनको यहां से हटा लिया गया। बाईपास मार्ग पर जाम की स्थिति से बचने के लिए पुलिस-प्रशासन को अतिक्रमण की समस्या का समाधान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed