फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bhim Army workers clash with police during procession

Amroha News: जुलूस निकाल रहे भीम आर्मी कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Bhim Army workers clash with police during procession
अमरोहा। भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने शनिवार को नीट छात्रों के समर्थन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन से पहले बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक हुई। बाद में कार्यकर्ता कलक्ट्रेट के बाहर धरना स्थल पर पहुंचे, जहां एसडीएम और पुलिस से भी कई बार बहस हुई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मनोज कुमार ने आरोप लगाया कि नगर कोतवाली पुलिस ने बिना अनुमति जुलूस का हवाला देकर उन्हें आगे बढ़ने से रोका, जबकि वे केवल बाबा साहेब को श्रद्धांजलि देने के बाद पूर्व निर्धारित धरने में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस ने निषेधाज्ञा लागू होने का हवाला दिया। बातचीत के बाद कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर शांतिपूर्वक डीएम कार्यालय की ओर कूच किया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट के दोनों गेटों पर पुलिस तैनात रही। कार्यकर्ताओं ने डीएम को ज्ञापन देने की मांग की, लेकिन पुलिस ने एसडीएम और सीओ को ज्ञापन देने की बात कही। इस पर कार्यकर्ता अड़ गए और कुछ देर जोया रोड पर भी पहुंच गए, जहां पुलिस और एसडीएम सदर से नोकझोंक हुई। बाद में एडीएम वित्त एवं राजस्व गरिमा सिंह और एएसपी अखिलेश भदौरिया को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे, छात्र आंदोलन के दौरान हुई घटनाओं की निष्पक्ष जांच तथा नीट पेपर लीक प्रकरण में जान गंवाने वाले छात्रों के परिजनों को एक करोड़ रुपये की सहायता देने की मांग की गई। इस दौरान देवेंद्र बैंसला, प्रशांत कुमार, सरताज मलिक समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

.....
जोया रोड पर बन गए जाम के हालात
अमरोहा। धरना प्रदर्शन के दौरान कुछ देर के लिए अमरोहा-जोया रोड पर जाम के हालात बन गए। धरना स्थल पर कई थानों का पुलिस फोर्स तैनात रहा। वाहनों को वन वे करके निकाला गया। कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed