फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bharatiya Kisan Union Shankar officials protested against land consolidation at the Collectorate yesterday.

Amroha News: चकबंदी के खिलाफ कलक्ट्रेट पर गरजे भाकियू शंकर के पदाधिकारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Bharatiya Kisan Union Shankar officials protested against land consolidation at the Collectorate yesterday.
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते भाकियू शंकर के पदा​धिकारी। स्रोत वीडियो ग्रैब
अमरोहा। किसान समस्याओं को लेकर भाकियू शंकर के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। धरना देकर नारेबाजी की। चकबंदी में भ्रष्टाचार बताते हुए अधिकारियों पर किसानों का शोषण करने का आराेप लगाया। जल्दी ही समस्याओं का समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शनिवार को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिवाकर सिंह के नेतृत्व में कड़ी संख्या में किसान कलक्ट्रेट पहुंचे। विक्रम पवार की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। किसानों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जिले के गांव ढक्का में चल रही चकबंदी प्रक्रिया को लेकर किसानों में भारी रोष व्याप्त है। किसानों ने लेखपाल पर कुछ लोगों से मिलीभगत कर उनके चकों को चकबंदी से बाहर करने और बिना मौके पर आबादी या बाग होने के बावजूद उन्हें आबादी दर्शाने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष चौधरी नेमपाल सिंह ने कहा कि कई स्थानों पर मौके पर मौजूद मकान व आबादी को सामान्य भूमि दिखा दिया गया है। ग्राम ढक्का में लगभग 70 से 80 प्रतिशत किसान चकबंदी का विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अमित कुमार, सोमवीर सिंह, नरेश खारी, मोजराम पाल, अख्तव, राकेश सिंह, चौधरी सतवीर सिंह, जितेंद्र सिंह, मोनू चौधरी, रविंदर सिंह मास्टर सत्येंद्र सिंह, राजवीर सिंह, जगत सिंह चौहान, अशोक चौधरी मौजूद रहे।

--------------------
किसानों के साथ किया जा रहा दुर्व्यवहार
चौधरी दिवाकर सिंह ने कहा कि एक वर्ष बीत जाने के बाद भी पांच लाख किसान क्रेडिट कार्ड वाले किसानों के साथ दुर्व्यवहार और उत्पीड़न किया जा रहा है। जिससे संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा। कहा कि शीत लहर चलने के बाद भी चीनी मिलों में रात को किसानों को अलाव और चाय की सुविधा नहीं हो रही है। ऊपर से किसानों के साथ घटतौली की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed