फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bharat Jodo Nyay Yatra: Rahul loves you, Danish is absconding five years, Amroha MP protests during yatra

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल तुमसे प्यार है..दानिश पांच साल से फरार है, यात्रा के बीच अमरोहा सांसद का विरोध

Sat, 24 Feb 2024 06:45 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 24 Feb 2024 06:45 PM IST
सार

अमरोहा में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा में बसपा से निलंबित सांसद दानिश अली भी भाग लिया। इस बीच कुछ लोगों ने सांसद का विरोध करते हुए पोस्टर भी लहरा दिए। 

विज्ञापन
Bharat Jodo Nyay Yatra: Rahul loves you, Danish is absconding five years, Amroha MP protests during yatra
अमरोहा सांसद दानिश अली का विरोध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत जोड़ो न्याय यात्रा का अमरोहा में जोरदार स्वागत किया गया। इसमें शामिल होने के लिए बसपा से निलंबित अमरोहा सांसद दानिश अली ने पूरी तैयारी की थी। इसका नजारा भी यात्रा के दौरान देखने को मिला। वह पूरे समय राहुल गांधी की गाड़ी में मौजूद रहे। इस बीच किसी तरह की घोषणा नहीं की गई।

विज्ञापन


जिस अंदाज से वह गाड़ी में सवार थे उससे जाहिर हो रहा था कि वह जल्द ही कांग्रेस में शामिल होने के साथ अपनी दावेदारी को मजबूती देंगे। शनिवार को यात्रा मुरादाबाद से शुरू होकर अमरोहा के पायंती कला पहुंची। यहां यात्रा में शामिल होने के लिए कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन


इस बीच अचानक कुछ लोगों ने सांसद दानिश अली का विरोध करना शुरू कर दिया। उन्होंने राहुल तुमसे प्यार, दानिश पांच साल से फरार लिखे स्लोगन के बैनर लहराए दिए। इससे कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया। आनन-फानन सभी को पीछे की तरफ धकेला गया। इससे पहले मुरादाबाद पहुंचे राहुल गांधी ने पीएम मोदी, अदाणी-अंबानी और अमित शाह पर निशाना साधा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि एक ध्यान भटकाता है, दूसरा जेब काटता है और तीसरा डंडा दिखाता है। भाजपा का यही सिस्टम है। देशभक्त देश को तोड़ने नहीं जोड़ने का काम करते हैं। राहुल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि सबका हिंदुस्तान है, लेकिन इसमें 90 प्रतिशत वालों की कोई भागीदारी नहीं मिलती है।

देश में पिछड़ों की आबादी 50 प्रतिशत, माइनॉरिटी की 15 प्रतिशत , दलित की 15 प्रतिशत और आदिवासी की आठ प्रतिशत है। यदि सबसे बड़ी कंपनियों की सूची निकाली जाए तो 90 प्रतिशत वालों का मालिक में एक भी नाम नहीं मिलेगा। सवाल यह है कि 90 प्रतिशत वाले कहां हैं। यदि मनरेगा की सूची निकाली जाए तो वहां 90 प्रतिशत वालों के नाम मिलेंगे।


उन्होंने अपनी पार्टी के घोषणा पत्र में लिखा है कि यदि भागीदारी चाहिए तो उसके लिए वहीं किया जाना चाहिए, जैसे हाथ टूटने पर सबसे पहले एक्स रे किया जाता है। भागीदारी के लिए जातीय जनगणना जरूरी है। इसके बाद पता चलेगा कि 90 प्रतिशत वाले कहां हैं। उनके पास हिंदुस्तान का कितना धन है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed