फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   beloved reached in the marriage programe of young

दूसरी जगह शादी कर रहे युवक की प्रेमिका ने रूकवाइ बरात, हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
beloved reached in the marriage programe of young
रहरा। प्रेम संबंधों के बीच युवक को दूसरी जगह शादी करने की तैयारी करना महंगा पड़ गया। बरात चढ़त हो रही थी। इसी बीच पहुंची प्रेमिका ने दूल्हे की बग्गी पर चढ़कर हंगामा किया। बरात को रुकवा दिया। पुलिस को बुला लिया। दोनों पक्ष थाने में पहुंच गए हैं। पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

बताते हैं कि संभल जनपद के युवक का नखासा थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती से करीब चार वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने शादी का वायदा किया था। लेकिन इसी बीच युवक का रिश्ता रहरा थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती से तय हो गया। शुक्रवार दोपहर को बरात चढ़ रही थी। जानकारी मिलने पर प्रेमिका अपने परिजनों के साथ बरात चढ़त के दौरान मौके पर पहुंच गई। दूल्हे की बग्गी पर चढ़कर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस को बुला लिया। होने जा रही शादी को रूकवा दिया। प्रेमिका के हाईवोल्टेज ड्रामे को देखकर बराती एवं घराती पक्ष के लोगों में खलबली मच गई। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। उनसे पूछताछ की जा रही है। प्रेमिका का कहना है कि उसका प्रेमी के साथ रिश्ता भी तय हो चुका था। बुलेट बाइक की मांग की जा रही थी। थाना प्रभारी अमर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से पूछताछ करी जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed