Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Beheaded bodies of women became a mystery, police could not reach the murderers

Amroha News: रहस्य बनीं महिलाओं की सिर कटी लाशें, कातिलों तक नहीं पहुंच सकी पुलिस

Wed, 15 Jan 2025 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 15 Jan 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Beheaded bodies of women became a mystery, police could not reach the murderers
अनिल चौहान
विज्ञापन

अमरोहा। भले ही सरकार और पुलिस के अधिकारी महिलाओं पर होने वाले अपराध पर अंकुश लगाने का दावा करते हों, लेकिन हकीकत बिल्कुल अलग है। पिछले दिनों दो महिलाओं की गर्दन कटी लाख एक रहस्य बनकर रह गई हैं। पुलिस हत्यारोपियों को पकड़ना तो दूर महिलाओं की शिनाख्त भी नहीं कर सकी हैं। जिन परिवारों की ये महिलाएं होंगी उन्हें उनके लौटने का बेसब्री से इंतजार होगा।

लेकिन, पुलिस महिलाओं की शिनाख्त नहीं कर सकी। हत्यारोपियों ने दोनों महिलाओं की निर्मम हत्या की है। सिर को धड़ से अलग कर छिपा दिया गया। 10 माह पहले नौगांवा सादात क्षेत्र में फेंकी गई महिला की लाश के बीस टुकड़े किए गए थे, टुकड़े ठेलों में भरे हुए थे। महिला का सिर गायब था। कुछ दिन जांच पड़ताल करने के बाद पुलिस ने जांच ही बंद कर दी। पुलिस हत्या आरोपियों को पकड़ना तो दूर महिला की पहचान भी नहीं कर सकी। करीब छह दिन पहले गजरौला के तिगरी गांव की गंगा में एक बोरे में युवती की सिर कटी लाश मिली। उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। रविवार को हुए पोस्टमार्टम में पता चला कि हत्यारों ने धारदार हथियार से एक वार में युवती की गर्दन को धड़ से अलग कर दिया था। (संवाद)
विज्ञापन


केस-एक
चार मार्च को नौगांवा सादात थानाक्षेत्र यहियापुर चौराहे से 200 मीटर दूर जंगल में पुलिस पिकेट के पास यूकेलिप्टस के नीचे झाड़ियों में दो बड़े कपड़े के थैले पड़े मिले। थैलों के आसपास पक्षी मंडरा रहे थे। दुर्गंध आने के बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस पिकेट को दी। पुलिसकर्मियों ने मौके पर जाकर देखा तो दो थैलों में महिला के शव के 20 टुकड़े थे। महिला ने सलवार और कुर्ता पहन रखा था। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पास में ही कपड़ों से भरा थैला भी पड़ा था। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए थे। महिला का टुकड़ों में शव मिलने के मामले में खुलासे के लिए आठ टीमें लगाई गई थीं। इसमें चार टीमें सीसीटीवी की फुटेज खंगाले। मृतक महिला की शिनाख्त करने के लिए जनपद पुलिस ने बरेली जोन के सभी थानों में महिला के चेहरे को फोटो भेजकर गुमशुदगी भी चेक कराई गई। लेकिन, सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-दो

बीते बुधवार शाम करीब 7.30 बजे गजरौला में तिगरी के सामने गंगा किनारे युवती की बिना गर्दन की लाश मिली। लाश बोरी में बंद थी। मृतका काला लोअर और छींटदार धारीदार सूट पहने हुए थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को बाहर निकलवाया गया। काफी प्रयास के बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। गर्दन नहीं होने के कारण मृतका की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने आशंका जताई कि बोरी पीछे से बहकर आई थी। मृतका के पोस्टमार्टम में पता चला कि हत्यारों ने धारदार हथियार से एक वार में युवती की गर्दन को धड़ से अलग कर दिया था। पहचान छिपाने के लिए उसकी सिर को गायब कर दिया गया है।

महिलाएं अपने को कैसे महफूज रखें
एक ओर महिलाओं को खुद पर होने वाले अत्याचारों से बचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए कई मुहिम चलाई जा रही हैं। महिलाएं अपने को कैसे महफूज रखें, इसके लिए शासन-प्रशासन और पुलिस लगातार कोशिशें कर रही है। बावजूद इसके अमरोहा में तो हर दिन महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। यह हम नहीं पुलिस के आंकड़े बोलते हैं। पुलिस के रिकार्ड में दहेज उत्पीड़न, दुष्कर्म, हत्या, छेड़खानी, अपहरण और दहेज हत्या के संगीन अपराध के मामले दर्ज हो रहे हैं।
सरेराह नर्सिंग छात्रा की दुपट्टे से गला घोंटने की कोशिश हुई

चार जनवरी को गजरौला क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज की छात्रा अपनी स्कूटी से घर जा रही थी। इस दौरान सरेराह राहुल नाम के युवक ने रास्ते में रोककर जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद दोनों पैरों से दबाकर मफलर से उसका गला घोंटने की कोशिश की। छात्रा की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण वहां पहुंचे और छात्रा को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद छात्रा के पिता ने आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई। बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

महिलाओं के सिर कटी लाश मिलने की दोनों घटनाएं हमारे यहां आने से पहले की हैं। दोनों में घटनाओं को गंभीरता पूर्वक चेक कराया जाएगा। पहले मृतक महिलाओं की पहचान कराने की कोशिश की जाएगी। दोनों घटनाओं के खुलासे के लिए टीमें गठित करेंगे।- अमित कुमार आनंद, एसपी अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed