{"_id":"6821026e97034943b0092b38","slug":"beautification-work-of-chaudhary-charan-singh-park-completed-with-rs-50-lakh-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-139726-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पचास लाख से चौधरी चरण सिंह पार्क के सौंदर्यीकरण का काम पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पचास लाख से चौधरी चरण सिंह पार्क के सौंदर्यीकरण का काम पूरा
Mon, 12 May 2025 01:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 12 May 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
नगर पालिका की ओर से चौधरी चरण सिंह पार्क के सौंदर्यीकरण का काम लगभग पूरा हो चुका है। इसमें करीब 50 लाख रुपये खर्च हुए है। पार्क के उद्घाटन की तैयारी की जा रही है।
धनौरा में कलाली रोड पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के नाम से बना पार्क दर्शनीय स्थल बन चुका है। सुबर-शाम लोग पार्क में घूमने जाते हैं। पार्क के आसपास रहने वालों ने वहां एक मंदिर की स्थापना की है। पार्क में तालाब भी बना है। यहां चरण सिंह की प्रतिमा भी लगी है। पार्क में चारों ओर पाथ-वे है। नागरिकों की मांग पर पालिका ने इसके सौंदर्यीकरण के लिए 50 लाख रुपये की धनराशि शासन से स्वीकृत कराई थी।
पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने बताया कि पार्क में भव्य गेट, चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के ऊपर छतरी व मंच, हाईमास्ट लाइट, लोगों के बैठने के लिए आकर्षक हट, फैंसी लाइटें, तालाब में उतरने के लिए रैम्प, फव्वारा आदि बनाया गया है। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि सौंदर्यीकरण का काम लगभग पूरा हो चुका है। जल्द ही इसका उद्घाटन कराया जाएगा।