{"_id":"619951b560eb87789b0ab946","slug":"be-careful-here-there-are-potholes-in-the-roads-jpnagar-news-mbd4100929153","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल कर चलिए.. यहां सड़कों में गड्ढे ही गड्ढे हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल कर चलिए.. यहां सड़कों में गड्ढे ही गड्ढे हैं
विज्ञापन
जोया से इकोदा को जाने वाली टूटी पड़ी रोड।
- फोटो : JPNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। भले की अफसरों के रिकॉर्ड में जनपद की सड़के कागजों में गड्ढा मुक्त की गई हों। लेकिन जमीनी हकीकत एकदम उलट है। कमिश्नर के आदेशों को लेकर भी जिम्मेदार गंभीर नहीं हैं। कमिश्नर से 15 नवंबर तक सड़कों को गड्ढामुक्त कराने के निर्देेश दिए थे। बावजूद इसके पांच दिन बाद भी टूटी सड़कों के गड्ढे नहीं भरे गए। शहर से देहात तक तमाम सड़कों में गड्ढे ही गड्ढे हैं। जिम्मेदार कोई सुध नहीं ले रहे है। यहां दिनभर धूल, मिट्टी और कीचड़ से जूझना पब्लिक की मजबूरी बनी हुई है।
कमिश्नर मुरादाबाद आन्जनेय कुमार सिंह ने अब 15 नवंबर तक सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले जो निर्देश शासन से हुए उनकी अनदेखी हुई। अब तक गड्ढे पूरी तरह नहीं भरे गए हैं। इन गड्ढों की वजह से रोज हादसे होते हैं। धूल की वजह से लोग दमा, सांस जैसी बीमारियों के चपेट में आने लगे हैं। इसके लिए पीडब्ल्यूडी, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, क्षेत्र पंचायत के अलावा नगर पालिका और नगर पंचायतों को सड़कों से गड्ढे को भरना है। बावजूद इसके अधिकारी पूरी तरह उदासीन हैं। जिले के प्रमुख मार्गों में गड्ढे बरकरार हैं। जोया-इकौंदा मार्ग में कई जगहों पर गड्ढे हैं। इसके अलावा ढबारसी-आदमपुर मार्ग गड्ढे में तब्दील है। अलीगढ़-बदायूं राजमार्ग को जोड़ने वाले रास्ते को भी गड्ढा मुक्त नहीं किया गया है। आदमपुर से रहरा-गवां मार्ग की हालत और भी बदतर है। इस रास्ते से रोजाना सैक़ड़ों वाहन आते-जाते हैं। नेशनल हाईवे पर भी गजरौला से लेकर डिडौली तक कई गड्ढे बने हुए हैं, जो जोखिम भरे हैं।
सड़कों के गड्ढे भरवाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए जा चुके हैं। इसके बाद भी लापरवाही बरती जा रही है तो सड़कों का निरीक्षण कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
- बीके त्रिपाठी, डीएम अमरोहा

अमरोहा में सड़क में गड्ढे से गुजरता ई-रिक्शा।- फोटो : JPNAGAR

अमरोहा में सड़क पर बने गड्ढे।- फोटो : JPNAGAR