{"_id":"60eb3f228ebc3ec1f95ccf13","slug":"baun-balci-road-will-repair-jpnagar-news-mbd3953541185","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द शुरू होगा बदायू-बिल्सी राजमार्ग का सुदृढ़ीकरण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द शुरू होगा बदायू-बिल्सी राजमार्ग का सुदृढ़ीकरण कार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला (अमरोहा)। मंडी धनौरा सीट से विधायक राजीव तरारा ने मुरादाबाद में आए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से मिलकर अपनी विधान सभा क्षेत्र में बदायूं-बिल्सी-बिजनौर राजमार्ग व कुमराला- चकनवाला-बछरायूं मार्ग के सुदृढ़ीकरण, चौड़ीकरण कराने की मांग रखी। डिप्टी सीएम ने दोनों के सुदृढ़ीकरण की घोषणा की है।
रविवार को प्रदेश सरकार में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का मुरादाबाद आगमन हुआ। अमरोहा जनपद की मंडी धनौरा सीट से विधायक राजीव तरारा ने मुरादाबाद में जाकर डिप्टी सीएम से मिलकर कहा कि उनकी विधानसभा क्षेत्र में बदायूं-बिल्सी-बिजनौर राजमार्ग 51 की लंबाई 23 किमी है, जबकि कुमराला- चकनवाला-बछरायूं मार्ग 21 किमी लंबा है। दोनों की हालत बहुत अच्छी नहीं है। जिससे विधानसभा क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय विधायक ने डिप्टी सीएम के सामने मांग रखी कि दोनों मार्गों के सुदृढ़ीकरण, चौड़ीकरण कराने व आबादी वाले भाग में पटरियों पर टाइल्स व इंटरलॉकिंग कराई जाए। क्षेत्रीय विधायक की मांग पर डिप्टी सीएम ने दोनों मांगों को मानते हुए घोषणा की कि जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा। दोनों मार्गों के सुदृढ़ीकरण के बाद विधानसभा क्षेत्र के लोगों को खासा लाभ मिलेगा।