{"_id":"67632543698cece5c1006e17","slug":"bar-elections-triangular-contest-for-the-post-of-president-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-131007-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार चुनाव : अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार चुनाव : अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला
Thu, 19 Dec 2024 01:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 19 Dec 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला होगा। जबकि, महासचिव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद के लिए सीधा मुकाबला होगा। उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव के पांच पदों पर एकमात्र नामांकन होने से निर्विरोध निर्वाचन तय है। मतदान 30 दिसंबर को बार के सभागार में होगा।
बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के चल रही नामांकन प्रक्रिया में बुधवार को नाम वापसी का दिन था। हालांकि, किसी भी अधिवक्ता ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया। अब अध्यक्ष पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला होगा। अध्यक्ष पद के लिए अवधेश त्यागी, अनिल भटनागर व मूलचंद त्यागी प्रत्याशी हैं। वहीं, महासचिव पद पर ओमवीर सैनी व हितेश कुमार के बीच सीधा मुकाबला है।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर लघुपाल सिंह व जितेंद्र कुमार और कोषाध्यक्ष पद पर महीपाल सैनी व सुमनलता के बीच सीधा मुकाबला होगा। चुनाव अधिकारी रविंद्र प्रताप यादव ने बताया कि 10 साल से अधिक अनुभव वाले उपाध्यक्ष पद के दो स्थान के लिए गजेंद्र शर्मा व बबीता चौधरी, 10 साल से कम अनुभव वाले उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए पुष्पेंद्र व ओमकरन व संयुक्त सचिव के तीन पदों के लिए शाहनबाज, लखमीचंद, उमेश त्यागी के एकमात्र नामांकन के कारण इन सभी का निर्विरोध निर्वाचन तय है।
विज्ञापन
हसनपुर टैक्स बार एसोसिएशन का चुनाव निर्विरोध तय
हसनपुर।
टैक्स बार एसोसिएशन का चुनाव में अध्यक्ष समेत छह पदों पर छह नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इससे साफ हो गया है कि कार्यकारिणी का चुनाव निर्विरोध रूप से होना तय है। इसकी औपचारिक घोषणा 21 दिसंबर को आयोजित कार्यक्रम में की जाएगी।
अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, सह सचिव एवं मीडिया पदाधिकारी पद पर चुनाव होना है। एसोसिएशन में कुल 28 मतदाता हैं। चुनाव समिति के सदस्य महेंद्र सिंह ने बताया कि टैक्स बार एसोसिएशन, हसनपुर के सत्र 2025-2026 के चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत बुधवार को नामांकन पत्र जमा किए गए। इनमें छह पदों पर एक-एक नामांकन पत्र प्राप्त हुए। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता नमन किशोर जैन निवासी मंडी धनौरा, उपाध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता भुवनेश कुमार निवासी हसनपुर, सचिव पद के लिए अधिवक्ता श्याम कुमार निवासी हसनपुर, कोषाध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता पवन कुमार निवासी हसनपुर, सह-सचिव पद के लिए अधिवक्ता मनोज कुमार निवासी गजरौला, मीडिया प्रभारी पद के लिए अधिवक्ता रतन सिंह निवासी हसनपुर ने नामांकन पत्र दाखिल किए। छह पदों पर एक-एक नामांकन पत्र दाखिल होने से कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचित होना तय हो गया है। इसकी औपचारिक घोषणा 21 दिसंबर को की जाएगी।