फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   bank manager dispute

बैंक मैनेजर से गाली गलौज फील्ड आफिसर से मारपीट

Sat, 31 Dec 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sat, 31 Dec 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
bank manager dispute
d
प्रथमा बैंक की कैलसा बार्डर शाखा पर शुक्रवार देर शाम करेंसी को लेकर दो भाइयों की प्रबंधक से नोकझोंक हो गई। आपा खोए भाइयों ने फील्ड आफिसर के साथ खींचतान व मारपीट शुरू कर दी, जिससे बैंक में अफरातफरी मच गई। नजारा देखते ही अन्य लोगों के होश फाख्ता हो गए। पुलिस दोनों भाइयों को पकड़कर थाने ले गई। बैंक अधिकारियों को भी मौके पर बुला लिया। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है, मगर दोनों पक्षों के बीच सुलह समझौते के प्रयास चल रहे हैं। 
विज्ञापन


देहात थाना क्षेत्र के गांव घना नगला निवासी कमल अपने भाई पुखराज के साथ प्रथमा बैंक की कैलसा बार्डर शाखा से रुपये निकालने के लिए गया था। शाम करीब चार बजे दोनों भाईयों ने प्रबंधक यतेंद्र कुमार से रुपये मांगने शुरू कर दिए। कुछ देर में देने की बात कहते ही दोनों ने उनको खरीखोटी सुनानी चालू कर दीं। मना करने पर नोकझोंक व गाली गलौज करने लगे। इसी दरम्यान फील्ड आफिसर जयवीर सिंह बीच में बोल पड़े। दोनों भाइयों को फटकारने लगे। धकियाते ही दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। 
विज्ञापन


इससे बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। शोर शराबा होते ही बैंक में जमा उपभोक्ता इधर-उधर भागने लगे। पता चलते ही चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार दलबल के साथ बैंक पहुंच गए। दोनों भाइयों को पकड़कर थाने ले गए। जहां बैंक अधिकारी भी पहुंच गए। दोनों पक्ष ने रिपोर्ट लिखाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। देर रात तक पुलिस ने मामले में कार्रवाई नहीं की थी। सुलह की कोशिशें चल रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed