फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bangkok nettles and Jaipuria red sarees attracting women

महिलाओं को लुभा रहे बैंकॉक के बिछुए और जयपुरिया लाल साड़ी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Bangkok nettles and Jaipuria red sarees attracting women
करवा चौथ के त्यौहार की खरीदारी से बाजार हुए गुलजार - फोटो : DHANAURA
अमरोहा। करवा चौथ त्योहार को लेकर महिलाएं उत्साहित हैं। महिलाएं पूजा के सामान और सौंदर्य प्रसाधन की खरीदारी करने में जुट गर्द है। ब्यूटी पार्लर में एडवांस बुकिंग की जा रही है। बाजार में इस बार करवा चौथ को खास बनाने के लिए तरह-तरह के परिधान आ गए हैं। महिलाएं बैंकॉक के बिछुए और जयपुरिया लाल रंग साड़ी को अधिक पसंद कर रही हैं।
विज्ञापन

आगामी दिनों में करवा चौथ, अहोई अष्टमी, दीपावली, भैया दूज की खरीदारी को लेकर बाजारों में भारी भीड़ उमड़ रही है। जिसके चलते बाजार में जाम के हालात बने हुए हैं। रविवार को करवा चौथ का पर्व है। इस दिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखती हैं। करवा चौथ की खरीदारी को लेकर बाजार गुलजार हैं। महिलाएं सजने संवरने से लेकर कीमती उपहार तक खरीदने में व्यस्त हैं। कोरोना काल के बाद बाजार में पहली बार भीड़ उमड़ रही है। जिससे दुकानदारों के चेहरे खिले हुए हैं। दुकान पर सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। महिलाएं जहां सोलह शृंगार का सामान खरीदने में व्यस्त हैं, तो वहीं ज्वैलर्स की दुकानों पर भी भारी भीड़ है। सौंदर्य प्रसाधन, चूड़ी आदि की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ लगी हुई है।
विज्ञापन

उधर सर्राफा बाजार भी गुलजार दिखाई दे रहा है। दुकानों पर महिलाएं बिछवे, चांदी की चेन आदि की खरीदारी कर रही हैं। सराफ राकेश वर्मा और कुंवर विनीत अग्रवाल ने बताया कि इस बार महिलाओं को बैंकॉक के बिछुए, पायल, अंगूठी की भारी डिमांड है। ग्रामीण अंचल की महिलाएं आज भी मीने और नगों वाले बिछुओं को अपनी पसंद बनाए हुए हैं। कुछ महिलाएं कास्टिंग के बिछुए भी खरीद रही हैं। उधर कपड़े की दुकानों पर भी महिलाओं की भीड़ देखी गई। विचित्रा, सिल्क, बनारसी, सिफोन की साड़ियों की भारी डिमांड है। महिलाएं उन्हें मुंह मांगे दामों पर खरीद रही हैं। इसके साथ ही महिलाएं अन्य त्योहारों की खरीदारी अभी ही निपटाकर चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed