{"_id":"61ad0ba159521713c55446ec","slug":"ban-on-the-vehicals-of-uttrakhand-jpnagar-news-mbd4116901181","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में नहीं आएंगे उत्तराखंड आने जाने वाले वाहन, प्रमुख चौराहों और तिराहों पर लगेंगे संकेताक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में नहीं आएंगे उत्तराखंड आने जाने वाले वाहन, प्रमुख चौराहों और तिराहों पर लगेंगे संकेताक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। शहर के लोगों को जाम से निजात दिलाने की कवायद ने जोर पकड़ लिया है। अब उत्तराखंड के काशीपुर बाईपास से आने-जाने वाले वाहनों को शहर में प्रवेश से रोकने के लिए कार्ययोजना तैयार हो गई है। शहर और आसपास के प्रमुख चौराहों और तिराहों पर संकेतांक लगाए जाएंगे। इससे शहर के टीपी नगर, बिजनौर रोड, आजाद रोड, मंडी चौब, जट बाजार से वाहन नहीं गुजरेंगे।
अमर उजाला ने 23 नवंबर के अंक में जाम से निपटने को जगह-जगह लगाएं संकेतांक शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। आखिरकार यातायात विभाग ने 12 दिन के बाद लोगों को राहत दिलाने के लिए कवायद तेज कर दी है। मालूम हो कि रिंग रोड का निर्माण हो गया है, लेकिन उत्तराखंड से आने जाने के लिए वाहन चालक शहर में आ जाते हैं। हालांकि इसका प्रमुख कारण गूगल मैप में यह रास्ता शहर के मुख्य बाजार से होकर प्रदर्शित करता है। यातायात उप निरीक्षक धर्मेंद्र खोखर ने बताया कि जिले की सीमाओं के साथ ही शहर के प्रमुख चौराहों और तिराहों पर संकेतांक लगाए जाएंगे। जिससे बाहर से आने वाले वाहन चालकों को परेशानी न हो। रास्ता न मिलने के चक्कर में परेशान होकर शहर में नहीं जाएं। इसके साथ ही बैनर लगाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। साथ ही साथ जागरूकता रैली निकालने के लिए स्कूूलों का सहयोग लिया जायेगा। वाहनों की चेकिंग अभियान को गति देकर नियमों का उल्लंघन करने वालो पर कार्रवाई की जाएगी। उल्लंघन करने वालो से सख्ती से निबटा जाएगा।