फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bajrang Dal workers roared in the collectorate to get the liquor shop removed

शराब की दुकान हटवाने को कलक्ट्रेट में गरजे बजरंग दल कार्यकर्ता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Bajrang Dal workers roared in the collectorate to get the liquor shop removed
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नौगांवा सादात रोड पर घनी आबादी में खुली देशी शराब और बीयर की दुकान खुलने के विरोध में कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिलाध्यक्ष राजकमल के नेतृत्व में तमाम पदाधिकारी एकत्र होकर कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपकर बताया कि नौगांवा सादात रोड पर घनी आबादी से शराब और बीयर की दुकानें खेली गई हैं। यदि प्रशासन ने शराब की दुकानों को नहीं हटवाया को बजरंग दल अपने स्तर से दुकानों के विरुद्ध कार्रवाई करने को मजबूर होगा। कहा कि असामाजिक तत्व शराब पीकर आए दिन विवाद करते रहे हैं। वहां से गुजरने वाली महिलाओं व लड़कियों के साथ अश्लील हरकतें करते हैं। इसके अलावा शरारती तत्व शराब पीकर मोबाइल चोरी आदि की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इससे मोहल्ले के युवाओं पर भी गलत प्रभाव पड़ रहा है। इस दौरान राकेश कुमार राणा, डा. संजय कुमार, संतोष कुुमार, कपिल कुमार, हरकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed