{"_id":"668083939e021c1baa07f9b4","slug":"bajrang-dal-workers-created-a-ruckus-when-a-cow-died-due-to-electric-shock-gajraula-news-c-284-1-smbd1015-121211-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: करंट से गाय मरने पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: करंट से गाय मरने पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। करंट से गाय मर जाने पर मोहल्ले के लोगों और बजरंग दल ने पालिका को जिम्मेदार ठहराते हुए जमकर हंगामा किया। पालिका कर्मचारियों को मृत गाय नहीं उठाने दी। नारेबाजी कर कहा कि पालिका की लापरवाही से ही गाय की मौत हुई है। सूचना पर पुलिस और एसडीएम ने मौके पर पहुंच कर किसी तरह समझाकर गाय उठवाई।
शिवपुरी मोहल्ला निवासी सुरेश कुमार शर्मा की गाय शनिवार शाम घूमती हुई फायर स्टेशन के निकट पहुंच गई। यहां पर ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। जिस पर नगर पालिका की स्ट्रीट लाइट का बॉक्स रखा है। शनिवार शाम गाय घूमती हुई उधर पहुंची तो उसमें आ रहे करंट की चपेट में आकर गाय की मौत हो गई। सवा नौ बजे वह गाय को तलाश करते हुए सुरेश कुमार शर्मा उधर पहुंचे। जानकारी होने पर लोग इकट्ठा हो गए।
सूचना पाकर बजरंग दल के पीयूष, कौशल, योगेेश, सुरेश चंद्र शर्मा मौके पर पहुंच गए। गाय मर जाने के लिए पालिका को जिम्मेदार ठहराते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पाकर पालिका के कर्मचारी पहुंच गए। उन्होंने मृत गाय को उठाने की कोशिश की, लेकिन गाय उठाने नहीं दी। पता लगते ही इंस्पेक्टर हरीश वर्धन सिंह मौके पर पहुंच गए। हंगामा कर रहे लोगों और भीड़ को समझाया। भीड़ ने गाय का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पुलिस ने फोन कर पशु चिकित्सक डॉ.मुश्ताक अहमद को बुलाया। मशक्कत के बाद गाय उठाने दी।