फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Badminton: Shivank, Yash and Anjali dominated

बैडमिंटन : शिवांक, यश और अंजलि का दबदबा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Badminton: Shivank, Yash and Anjali dominated
गजरौला। बैडमिंटन प्रतियोगिता में शिवांक, यश, अंजलि का दबदबा रहा। तीनों ने अपने वर्ग में बेहतर प्रदर्शन कर प्रतिद्वंदी टीम को पराजित किया। विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कृपालु स्पोर्ट्स क्लब की तरफ से एक औद्योगिक इकाई की आवासीय कॉलोनी के मैदान में सोमवार को एक दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई। सबसे पहले सब-जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिला। इसके फाइनल मैच में शिवांक और अर्णव की टीम के बीच मुकाबला हुआ। टीम में शामिल शुभम, यश गुप्ता, आर्या, रुद्र ने जमकर पसीना बहाया। शिवांक ने बेहतर प्रदर्शन कर 3 अंकों से अर्णव को पराजित कर जीत हासिल की। जूनियर वर्ग के फाइनल मैच में अभिषेक व यश के बीच मुकाबला हुआ। टीम में अनंत, मानस, देव और उदय ने प्रतिभाग किया। इस मैच को यश ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 6 अंकों से जीत लिया।
विज्ञापन

इसके बाद बालिका वर्ग के बीच प्रतियोगिता कराई गई। तान्या और अंजलि के बीच मुकाबला हुआ। अंजलि ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 अंकों से जीत दर्ज की। विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान कृपालु स्पोर्ट्स क्लब के आयोजक संदीप यादव ने कहा कि इस तरह खेल प्रतियोगिता आयोजित होने से खेल को बढ़ावा मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed