फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   azam says, mayors bill pending due to governor

 राज्यपाल ने लटकाया मेयरों से संबंधित बिल 

Fri, 15 Apr 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Fri, 15 Apr 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
azam says, mayors bill pending due to governor
आजम खान 3
राज्यपाल महोदय मुझसे घृणा करते हैं, इसी वजह से उन्होंने मेयरों से संबंधित बिल को लटका रखा है। यह आरोप यूपी के शहरी विकास मंत्री और वरिष्ठ सपा नेता मोहम्मद आजम खां ने बृहस्पतिवार को मुरादाबाद में लगाया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा की जब देश का पीएम जांच के दायरे है तो फिर मेयरों को जांच के दायर में क्यों नहीं लाया जा सकता है। इस बिल को राज्यपाल ने लटका रखा है। वह भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे है क्योंकि ज्यादातर मेयर भाजपा के हैं। इसलिए वह इस बिल को रोक रहे हैं।
विज्ञापन


नगर विकास मंत्री ने कहा राज्यपाल पद किसी जाति-धर्म या पार्टी का नहीं होता है। यह एक संवैधानिक पद है इसकी मर्यादा का ध्यान रखा चाहिये लेकिन प्रदेश के राज्यपाल भाजपा और आरआरएस के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल मुझसे घृणा कर मुश्किलें पैदा कर रहे
राज्यपाल मुझसे घृणा करके मेरे लिए मुश्किलें पैदा कर रहे हैं। मैं जनता द्वारा चुना गया हूं। मैंने आज तक कोई काम संविधान विरुद्ध नहीं है मैं अपना इस्तीफा क्यों दूं। राज्यपाल महोदय को मेरी बर्खास्तगी की मांग करने का अधिकार नहंी है। मैं राष्ट्रपति से मिलकर इस मामले में कार्यवाही मांग करूंगा।


राज्यपाल को आरएसएस और भाजपा ने यहां पर इस लिए भेजा है वो मंदिर बनाने को लेकर बयानबाजी करके लोगों को विकास के रास्ते से भटका सकें। नगर विकास मंत्री आजम खां अमरोहा में एक निजी कार्यक्रम में भाग लेकर लौट रहे थे। उनके साथ अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य पूर्व विधायक रिफाकत हुसैन भी साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed