फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Attempted kidnapping of child from school, uncle arrested

स्कूल से बच्चे के अपहरण की कोशिश, चाचा गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Attempted kidnapping of child from school, uncle arrested
फिरौती के लिए अपहरण करने के इरादे से रिश्ते का चाचा दो साथियों के साथ तीन वर्षीय बच्चे को स्कूल लेने पहुंच गया। इसकी जानकारी शिक्षक ने बच्चे के ठेकेदार पिता को फोन पर दी तो उन्होंने साफ मना कर दिया कि बच्चे को उसे मत देना, वह अपराधी किस्म का है। इससे बच्चे का अपहरण होने से बच गया। पुलिस ने ठेकेदार की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके दो साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव नसीरपुर में पवन कुमार का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी राखी देवी के अलावा दो बेटे हैं। पवन कुमार नोएडा की एक कंपनी में ठेकेदार हैं। वह नोएडा में ही रहते हैं। जबकि उनकी पत्नी और बच्चे गांव में रहते हैं। उनका तीन वर्षीय बेटा युग एक निजी स्कूल में पढ़ता है। मंगलवार को युग स्कूल में था। तभी रिश्ते का चाचा विपिन कुमार अपने दो साथियों के साथ स्कूल पहुंचा और युग को अपने साथ ले जाने के लिए कहने लगा। शक होने पर अध्यापक ने युग को उसके साथ भेजने से इन्कार कर दिया। शिक्षक ने फोन करके यह बात युग के पिता पवन कुमार को बताई। इस पर पवन ने शिक्षक से कहा कि युग को विपिन के साथ मत भेजना वह अपराधी किस्म का है। इस पर शिक्षक ने बच्चे को विपिन को नहीं दिया। जिससे बच्चे के साथ अनहोनी होने से बच गई।
विज्ञापन

वहीं पवन भी नोएडा से गांव पहुंचे और विपिन से इस बारे में जानकारी की तो उसने गालीगलौज की। इसके बाद पीड़ित पवन कुमार ने मामले की शिकायत डिडौली कोतवाली में की। एसपी आदित्य लांग्हे बताया कि प्रकरण को गंभीरता से लेकर विपिन कुमार, दीपक और रोहित के खिलाफ फिरौती के लिए बच्चे का अपहरण करने की कोशिश के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य आरोपी विपिन कुमार को पथकोई गांव स्थित आम के बाग से गिरफ्तार कर लिया। एसपी के मुताबिक तीनों आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। तीनों ने मिलकर फिरौती के लिए बच्चे के अपहरण की साजिश रची थी। आरोपी विपिन कुमार मासूम युग का रिश्ते का चाचा है। इसलिए उसे अच्छी तरह से जानता और पहचानता था। इसी का फायदा उठाकर वह युग को स्कूल से लेने के बहाने से पहुंचा था। उन्होंने बताया कि फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

इंस्पेक्टर पीके चौहान ने बताया अपहरण की कोशिश का आरोपी विपिन कुमार तमंचा रखने में जेल गया था। जबकि उसके दोनों साथी दीपक और रोहित के खिलाफ भी कई मुकदमे दर्ज हैं। उनका आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed