फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   attack on car rider

कार सवार युवक पर लाठी-डंडों से हमला, गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
attack on car rider
अमरोहा। कार लेकर पड़ोस के मोहल्ले में गए युवक पर गैर समुदाय के लोगों ने हमला कर दिया। लाठी-डंडे और सरियों से मारपीट की। बवाल में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत कई के खिलाफ बवाल और मारपीट की एफआईआर दर्ज की। यह घटना अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अहमदनगर की है।
विज्ञापन

मोहल्ला वासुदेव कॉलोनी में नरेंद्र राणा का परिवार रहता है। उनका बेटा सोनू राणा शुक्रवार को मोहल्ला अहमद नगर निवासी रानी उर्फ साहिस्ता को रुपये देने गया था। जैसे ही सोनू राणा रानी के घर के पास पहुंचा। तभी कुछ लोगों ने उस पर लाठी-डंडे, सरिये और चाकू से हमला कर दिया। दबंगों ने जमकर बवाल किया। मारपीट में सोनू राणा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग आ गए। इस दौरान आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर आ गई और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर बल्ले, राजा, कल्लन समेत कई अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed