फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   attack at villagers in dhanaura

चेकिंग कर रही पुलिस पर ग्रामीणों का हमला, चौकी इंचार्ज को पीटा

Tue, 01 Nov 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Tue, 01 Nov 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
attack at villagers in dhanaura
पु‌ल‌िस
शेरपुर मार्ग पर खाबड़ी गांव के निकट चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रही पुलिस टीम पर सोमवार की रात ग्रामीणों की भीड़ ने हमला बोल दिया। चेकिंग कर रहे शेरपुर पुलिस चौकी इंचार्ज और अन्य पुलिसकर्मियों की जमकर पिटाई की गई।
विज्ञापन


हमले के बाद आरोपी ग्रामीण फरार हो गए। आरोप है कि भीड़ की अगुवाई एक गांव के प्रधान का पति(पूर्व जिला पंचायत सदस्य) कर रहा था। जानकारी होने पर दो थानों की पुलिस प्रधान के पति और ग्रामीणों की तलाश में जुट गई है। बताया जाता है कि प्रधान का पति चौकी इंचार्ज की ओर से अवैध शराब के किसी कारोबारी पर कार्रवाई से नाराज था।
विज्ञापन


शेरपुर पुलिस चौकी के इंचार्ज संजय सिंह पुलिसकर्मियों के साथ सोमवार रात तकरीबन आठ बजे खाबड़ी चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान बिना कागज वाले वाहनों का चालान काटा जा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान निकटवर्ती गांव के प्रधान का पति(पूर्व जिला पंचायत सदस्य) 40-50 लोगों के साथ वहां पहुंच गया और वाहन चेकिंग के बारे में कैफियत मांगने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंचार्ज ने बताया कि चेकिंग अधिकारियों के निर्देश पर की जा रही है। इस पर प्रधान का पति भड़क गया और पुलिसकर्मियों पर भीड़ के साथ हमला बोल दिया। दरोगा संजय सिंह की भी जमकर पिटाई की गई। पिटाई के बाद ग्रामीण मौके से भाग गए। दरोगा ने अपने और पुलिसकर्मियों के साथ की गई मारपीट की जानकारी तत्काल थानाध्यक्ष को दी। एसओ ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया।

सूचना मिलते ही थाना धनौरा व बछरायूं का पुलिस फोर्स आरोपी ग्रामीणों और प्रधान के पति की तलाश में दबिश में जुट गई। पुलिस का कहना है कि आरोपी प्रधान का पति खादर क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबारियों को संरक्षण प्रदान करता है। पिछले दिनों शेरपुर पुलिस चौकी ने शराब सप्लाई कर रहे एक ट्रैक्टर को सीज कर दिया था। वह ट्रैक्टर प्रधान के पति के रिशतेदार का है। इसको लेकर भी प्रधान का पति पुलिस से नाराज चल रहा था।


शेरपुर पुलिस चौकी इंचार्ज संजय सिंह सोमवार की शाम खावड़ी गांव चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। प्रधान का पति 40-50 लोगों के साथ मौके पर पहुंचा और पुलिस टीम के साथ मारपीट करने लगा। आरोपियों के खिलाफ दरोगा संजय सिंह की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। अशोक सोलंकी, थानाध्यक्ष धनौरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed