फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   At the age of sixty, he thought of a second marriage and became bankrupt.

Amroha News: साठ की की उम्र में की दूसरी शादी का ख्याल, हो गए कंगाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
At the age of sixty, he thought of a second marriage and became bankrupt.
हसनपुर। साठ बरस की उम्र में शादी का खयाल गांव अगरौला कला निवासी को महंगा पड़ गया। शादी का झांसा देकर 50 हजार रुपये ले लिए और बहू को गहने बनवाने के एक लाख रुपये ले लिए और नकली गहने दे दिए। शिकायत करने पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें बंधक बनाकर लगभग 13 हजार की नकदी छीन ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सोमपाल सिंह (60) वर्ष की पत्नी की कई साल पहले मौत हो गई थी। उन्होंने अपने बेटियों की भी शादी कर दी है। अब वह घर में अकेले रह गए हैं। सोमपाल ने बताया कि दूसरी शादी के लिए गांव के ही एक व्यक्ति से संपर्क किया। जिसने हसनपुर की दो महिलाओं से यह कहकर मिलवाया कि यह शादी करवाती हैं। महिलाओं ने शादी का झांसा देकर 50 हजार रुपये ले लिए और बहू को गहने बनवाने के लिए हसनपुर की एक ज्वेलर्स की दुकान पर ले गए। जहां होने वाली दुल्हन को एक लाख के गहने भी बनवाए।
विज्ञापन

शुक्रवार को उन्हें अपने घर बुलाकर खाना खिलाने के बाद दुल्हन को साथ भेज दिया। जब गांव में दुल्हन पहुंची तो महिलाएं मुंह दिखाई के लिए पहुंची। उन्होंने देखा कि जो गहने पहने हुए थे वह नकली थे। इसके बाद सोमपाल ज्वेलर्स की दुकान पर पहुंचे और गहने नकली होने की बात की। ज्वेलर्स ने बताया कि ये वो गहने नहीं है जो उसकी दुकान से खरीदे गए थे। सोमपाल ने शादी कराने वाली महिलाओं से फोन पर संपर्क किया और गहने बदलने की बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि महिलाओं ने कुछ लोगों को भेजकर तमंचे के बल पर सोमपाल को कार में डाल लिया और अपने घर ले गए। उसकी जेब से 13,800 की नकदी निकाल ली और घड़ी छीन ली। घर पर जबरन फोन कराया कि दुल्हन को लेकर शादी कराने वाली महिलाओं के घर लेकर आए जाएं। इस पर परिजनों ने महिला को ग्राम प्रधान के साथ भेज दिया।
बताते हैं कि ग्राम प्रधान से भी अभद्रता की गई। इसके बाद किसी तरह बंधन मुक्त होकर सोमपाल रात में ही कोतवाली पहुंच गया और पुलिस से मामले की शिकायत की।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed