{"_id":"67608e8b36ef2086ef0fe048","slug":"assessment-of-childrens-proficiency-started-in-council-schools-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-130883-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की निपुणता का आकलन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की निपुणता का आकलन शुरू
Tue, 17 Dec 2024 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 17 Dec 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा।
निपुण भारत अभियान के तहत परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक और दो के बच्चों का मूल्यांकन शुरू हो गया है। पहले चरण में 174 प्राथमिक विद्यालयों का मूल्यांकन के लिए चयन किया है। दोनों कक्षाओं में 80-80 फीसदी बच्चों के निपुण पाए जाने पर ही विद्यालय को निपुण घोषित किया जाएगा। इससे विद्यालयों के शिक्षकों का भी मूल्यांकन होगा।
निपुण अभियान के तहत पिछले दिनों निपुण एसेसमेंट टेस्ट का भी आयोजन किया गया था। इसके बाद अब परिषदीय स्कूलाें में निपुण आकलन का कार्य शुरू कर दिया गया है। पहले चरण में जिले के 174 प्राथमिक विद्यालयों के कक्षा एक और दो के बच्चों की दक्षता परखी जाएगी। आकलन निपुण लक्ष्य एप पर किया जाएगा। दोनों कक्षाओं में 80-80 फीसदी बच्चों के निपुण पाए जाने पर ही विद्यालय को निपुण घोषित किया जाएगा। वहीं, जहां बच्चे 80 फीसदी से कम रह जाएंगे वहां सुधार के लिए उपचारात्मक कक्षाएं संचालित की जाएंगी।
उन्हाेंने बताया कि यह निपुण आकलन केवल बच्चों का ही नहीं, बल्कि वहां पढ़ाने वाले शिक्षकों का भी होगा। निपुण आकलन के लिए डायट के डीएलएड प्रशिक्षुओं की 33 टीमें बनाई गई हैं। प्रत्येक टीम में दो डायट प्रशिक्षुओं को लगाया गया है। इसके लिए उनको जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में ट्रेनिंग भी दी जा चुकी है। इसके लिए सोमवार से शुरुआत हो गई है, जबकि आकलन 19 दिसंबर तक चलेगा।
विज्ञापन
निपुण विद्यालय के शिक्षकों का होगा सम्मान
अभियान के तहत केवल बच्चों ही नहीं, बल्कि वहां पढ़ाने वाले शिक्षकों की दक्षता की भी परीक्षा होगी। जिन विद्यालय के बच्चे निपुण घोषित होंगे, उस विद्यालय के शिक्षकों को भी जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।
किस ब्लॉक के कितने विद्यालयों का हुआ चयन
ब्लॉक - चयनित विद्यालय
अमरोहा - 63
जोया - 17
मंडी धनौरा - 25
गजरौला - 39
हसनपुर - 18
गंगेश्वरी - 12
- परिषदीय विद्यालयों में निपुण आकलन शुरू हो गया है। इसके लिए राज्य स्तर से जनपद के विद्यालयों को तीन चरणों में बांटा गया है। जिसके लिए डायट प्रशिक्षुओं को आकलन की जिम्मेदारी दी गई है। - वीपी सिंह, प्रभारी प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बुढ़नपुर/ डीआईओएस