फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   ASP inspected the condition of cameras installed at intersections

Amroha News: एएसपी ने चाैराहों पर लगे कैमरों की स्थिति देखी

Sun, 01 Jun 2025 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 01 Jun 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
ASP inspected the condition of cameras installed at intersections
मंडी धनौरा (अमरोहा)। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत शहर के मुख्य चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। शुक्रवार की रात एएसपी अखिलेश भदौरिया ने थाने में स्थापित किए गए सीसीटीवी कंट्रोल रूम में कैमरों की लाइव फीड को चेक किया।
विज्ञापन

एएसपी ने प्रभारी निरीक्षक को उन चौराहों पर भी सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए हैं, जिन पर अभी तक नहीं लगे हैं। साथ ही उन्होंने महिला हेल्प डेस्क का भी निरीक्षण कर महिला सिपाही को शिकायत करने के लिए आने वाली महिला का नाम व पते का स्पष्ट उल्लेख करने के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन

एएसपी ने शराब, खनन, पशु, वन व भू माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उनका कहना था कि सरकार की अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर्स की समय समय पर चेकिंग करने व मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं को जागरूक करने के निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर सीओ श्वेताभ भास्कर, प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed