फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   ashfaq in nauganva sadat and kamal in hasanpur

अब नौगावां से अशफाक, हसनपुर से कमाल

Thu, 29 Dec 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Thu, 29 Dec 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
ashfaq in nauganva sadat and kamal in hasanpur
समाजवादी पार्टी - फोटो : amar ujala
समाजवादी पार्टी में प्रदेश स्तर पर चल रही उठा-पटक नहीं थमी तो जनपद में चुनाव रोचक मोड़ पर पहुंच जाएगा। अभी एक दिन पहले ही सपा सुप्रीमो मुलायम की ओर से प्रत्याशी घोषित किए गए जिसमें शहर सीट से कैबिनेट मंत्री महबूब अली किस्मत आजमाएंगे। वहीं इस सूची में नौगावां सादात और मंडी धनौरा के वर्तमान विधायकों को जगह नहीं मिल सकी, जबकि बृहस्पतिवार को दिनभर चर्चा का बाजार गर्म रहा। इस दिन सीएम की सूची जारी की गई।
विज्ञापन


इसमें नौगावां सादात से अशफाक अली और कमाल अख्तर और मंडी धनौरा से जगराम सिंह को टिकट दिया गया। सीएम की सूची में महबूब का नाम न होना भी चर्चा का विषय बना रहा। बहरहाल मुख्यमंत्री द्वारा फाइनल सूची घोषित होने के बाद ही तस्वीर साफ हो पाएगी। 
विज्ञापन


जिले में सपा परिवार के अंदर पैदा हुई गुटबाजी किसी से छिपी नहीं है। सूबे में टिकटों के बंटवारे में सीएम के करीबियों के पर कतरे गए हैं, उससे राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा है। करीबियों को बुलाकर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बेफिक्र रहने और चुनावी ताल ठोंकने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर शीर्ष नेतृत्व में कोई सुलह नहीं हो पाई तो जनपद की राजनीति भी बदली नजर आएगी।  सूत्रों पर भरोसा करें तो सीएम के चेहरे पर विधायक अशफाक अली नौगावां सादात सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं  मंडी धनौरा से जगराम सिंह और हसनपुर सीट से कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर सीएम के चेहरे पर चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed