फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Artists showed amazing stunts in Nagar Kirtan

Amroha News: नगर कीर्तन में कलाकारों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Artists showed amazing stunts in Nagar Kirtan
धनौरा में नगर कीर्तन में करतब दिखाते कलाकार। संवाद - फोटो : संवाद
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर रविवार को गुरुद्वारा सिंह सभा ने नगर कीर्तन निकाला। नगर कीर्तन में शामिल अखाड़े के कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। जिन्हें देखकर लोग आश्चर्यचकित रह गए। छोटी-छोटी बच्चियों के करतब करतल ध्वनि से सराहे गए। पंजाब से आए फौजी बैंड आकर्षण का केंद्र रहा। जगह-जगह फूल बरसाकर नगर कीर्तन का स्वागत किया गया।
मंडी धनौरा में प्रकाश पर्व पर रविवार को नगर कीर्तन निकाला गया। गुरुद्वारा में ज्ञानी वीर सिंह ने गुरुनानक देव जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। दीवान साहिब को बहुत ही सुंदर तरीके से सजाया गया। दोपहर बाद नगर कीर्तन शुरू किया गया। जिसमें सबसे आगे बरेली से आए अखाड़े के कलाकारों ने प्रमुख चौराहों पर करतब दिखाए। आंखों पर पट्टी बांधकर 10 युवकों के सीने पर रखी बर्फ की सिल्ली को हथोड़े से तोड़ने का करतब देख लोग ताली बजाने लगे।
विज्ञापन

अमरोहा से आए बाबा दीप सिंह अखाड़े के कलाकारों ने आग का करतब दिखाकर वाहवाही लूटी। नगर कीर्तन में सिख गुरुओं के चित्र एक वाहन पर रखे थे। पंजाब के फौजी बैंड का लोगों ने स्वागत किया। एक निहंग सिख अपने हाथ में बड़ा बाज लिए हुए था। जिसका फोटो लेने के लिए लोगों में होड़ रही। गुरुग्रंथ साहिब के आगे पंज प्यारे परंपरागत वेशभूषा में चल रहे थे। महिलाएं कीर्तन कर रहीं थीं। नगर के मुख्य मार्गों से होता हुआ कीर्तन गुरुद्वारा पर ही समाप्त हुआ। इस मौके पर मंजीत सिंह, सुरजीत सिंह, त्रिवेंद्र सिंह, बलजीत सिंह, गुरजीत सिंह, गुरदीप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed