फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Arrested with gun wanted in gangster act

गैंगस्टर एक्ट में वांछित तमंचे के साथ गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Arrested with gun wanted in gangster act
पुलिस ने चेकिंग के दौरान गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे आरोपी को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत बुधवार को पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक मुखबिर से सूचना मिली कि गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी क्षेत्र में किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी के अलावा उप निरीक्षक पवन कुमार पाठक, सिपाही धर्मेंद्र कुमार, सिपाही रविंद्र चौहान, सिपाही दिनेश भाटी की टीम क्षेत्र के गांव जयतौली मार्ग पर पहुंची।
विज्ञापन

यहां गन्ने के खेत के पास आरोपी मोहम्मद अरबाज निवासी मोहल्ला कोर्ट दरबार पश्चिमी कोतवाली हसनपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था। इसके अलावा आरोपी के खिलाफ चार मामले सैदनगली और रहरा थाना में पंजीकृत हैं। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed