फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   arrested

अश्लील मैसेज भेज युवती को परेशान करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
arrested
हसनपुर पुलिस गिरफ्त में युवती को अश्लील मैसेज भेजने का आरोपी इंजीनियर। - फोटो : HASANPUR
हसनपुर। व्हाट्सएप पर युवती को अश्लील मैसेज भेजकर परेशान करने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताते हैं कि आरोपी युवक नोएडा की एक कंपनी में इंजीनियर है। पुलिस सेक्टर 62 नोएडा से ही उसे गिरफ्तार करके लाई है।
विज्ञापन

नगर निवासी एक युवती कुछ समय पूर्व नोएडा की एक निजी कंपनी में जॉब करती थी। लेकिन, अब युवती वहां जॉब नहीं करती। आरोप है कि कंपनी में ही सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती के व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजने लगा। कई बार युवती ने उसे समझाया। लेकिन आरोपी नहीं माना। वह लगातार युवती को परेशान करता रहा। कई बार इंटरनेट के माध्यम से कॉल करके भी परेशान किया। कुछ समय पूर्व मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी आरोपी लगातार मैसेज करता रहा। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश में लगी हुई थी। बुधवार को इंस्पेक्टर राजकुमार सरोज ने टीम के साथ नोएडा सेक्टर 62 से आरोपी निशांत निवासी गांव दानपुर थाना डिबाई जनपद बुलंदशहर को गिरफ्तार कर आरोपी का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed