फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Arjun from Hapur defeated Arvind from Bulandshahr

Amroha News: हापुड़ के अर्जुन ने बुलंदशहर के अरविंद को दी पटकनी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
Arjun from Hapur defeated Arvind from Bulandshahr
अमरोहा। गांव ढबारसी में छड़ी मेला और कुश्ती का आयोजन किया गया। इसमें दूर दराज से आए पहलवानों ने दांव पेच आजमाएं। पहलवानों को पुरस्कार देकर उन्हें सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को भाजपा के आदमपुर मंडल अध्यक्ष राजीव गोयल ने पहलवानों से हाथ मिलाकर दंगल की शुरुआत की। हापुड़ के अर्जुन पहलवान ने बुलंदशहर के अरविंद को पटकनी देकर जीत दर्ज की। यह कुश्ती सबसे ज्यादा रोमांचित रही। वहीं, हस्तिनापुर के विकास ने हापुड़ के विजेता पहलवान को हराया। तरौली के हितेश ने गंगेश्वरी के सनी को हराकर बाजी मार ली। इसके अलावा कई कुश्तियां बराबरी पर छूटी। सभी विजेता पहलवानों को दंगल कमेटी के द्वारा नगर पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। दर्शकों ने तालियां बजाकर दर्शकों की हौसला अफजाई की। इस मौके पर मुख्य रूप से शिवयंत त्यागी, शशांक त्यागी, राजेश शर्मा, राहुल जाट, अमरीश त्यागी आदि मौजूद रहे। उधर, छड़ी मेले में बच्चों ने जमकर लुत्फ उठाया। महिलाओं ने मीना बाजार में खरीदारी की। लोगों ने चाट पकौड़ी को लुत्फ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article